न
Teachers of Bihar की पोस्टर डिजाइनिंग की ऑनलाइन बैठक सह प्रशिक्षण सत्र का आयोजन 3 अक्टूबर 2026 को किया गया। बैठक में पोस्टर टीम की लीडर मधुप्रिया मैम एवं आस्था दीपिका ने ChatGPT, Canva एवं अन्य AI टूल्स के माध्यम से Professional Poster तैयार करने की प्रक्रिया, डिजाइनिंग के प्रमुख सिद्धांत एवं रचनात्मक तकनीकों की जानकारी साझा की। वहीं टेक्निकल टीम की सदस्य अनुपमा प्रियदर्शिनी एवं कनिष्का मुस्कान सहित अन्य सदस्यों ने सहभागिता की। बैठक में पोस्टर की गुणवत्ता, सटीकता, आकर्षक लेआउट, रंग संयोजन, फॉन्ट, विषयानुकूल चित्रण एवं सोशल मीडिया के अनुरूप डिजाइन तैयार करने पर विस्तार से चर्चा हुई।
News