Patna, Bihar, India An Education Community Initiative
Teachers of Bihar

News & Events

Updates, initiatives and stories from the education community in Bihar.

छात्र गाथा 2021-मिनी मैराथन

छात्र गाथा 2021-मिनी मैराथन

चाची की बेटी से मांगी जूते,फुआ से जेगिंग्स और सरकारी विद्यालय के वर्ग 8 की छात्रा आरती कुमारी ने जीत लिया पूसा मिनी मैराथन 2021। राजकीय बुनियादी विद्यालय बखरी, प्रखण्ड- मुरौल, जिला- मुजफ्फरपुर की छात्रा ने पूसा मिनी मैराथन 2021 (डेढ़ किलोमीटर) प्रतियोगिता जीतकर मुजफ्फरपुर सहित पूरे बिहार राज्य का नाम रौशन किया। डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित हॉस्पिटल चौक मैदान में रविवार को 'फ्यूचरिंग स्पोर्टस' के संयोजक मनीष कुमार, कोच रोहन कुमार, रेफरी तरुण कुमार के सौजन्य से पूसा मिनी मैराथन 2021 का आयोजन किया गया। जिसमें डेढ़ किलोमीटर, तीन किलोमीटर एवं दस किलोमीटर के लिए मैराथन आयोजित की गई। जिसमें बालक एवं बालिका वर्ग ने हिस्सा लिया।
Chhaatr Gatha