Patna, Bihar, India An Education Community Initiative

संविधान दिवस 2026: बिहार के सभी सरकारी विद्यालयों के लिए अनिवार्य कार्ययोजना एवं दिशा-निर्देश

संविधान दिवस 2026

विद्यालयों के लिए विशेष कार्ययोजना एवं अनिवार्य दिशा-निर्देश

26 नवंबर 2026
बिहार के सभी सरकारी विद्यालयों में संविधान दिवस का आयोजन।
26 नवंबर की प्रमुख गतिविधियाँ
1. सुबह की विशेष प्रार्थना सभा

संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ एवं राष्ट्रगान। एक बालक और एक बालिका द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर तथा डॉ. राजेंद्र प्रसाद के योगदान पर 5-5 मिनट का भाषण।


2. रचनात्मक कला प्रतियोगिता

मध्याह्न भोजन के बाद सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए संविधान विषय पर पोस्टर, ड्राइंग एवं कोलाज निर्माण।


3. पुस्तकालय में विशेष क्विज

पुस्तकालय अवधि में संविधान के मूल सिद्धांतों पर आधारित क्विज का आयोजन एवं सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी को पुरस्कार।


4. प्रधानाध्यापक कक्ष में स्थायी व्यवस्था

महात्मा गांधी की तस्वीर के साथ संविधान की प्रस्तावना का बड़ा पोस्टर पूरे वर्ष प्रदर्शित किया जाएगा।

संविधान दिवस 2026 : विशेष वीडियो
हमारा संकल्प

संविधान के मूल्यों को जानें, समझें और अपने व्यवहार में अपनाएँ। आइए, एक जागरूक, समानतामूलक एवं संवैधानिक मूल्यों से परिपूर्ण समाज के निर्माण में योगदान दें।

स्रोत: बिहार सरकार, शिक्षा विभाग।

Published by P K Pankaj · 22 November 2026
P K Pankaj P K Pankaj P S ADALPUR I am Pappu Kumar Pankaj, a teacher, educational innovator, and digital content creator from Muzaffar…

Share your comment