प्रकृति प्रहरी

“प्रकृति प्रहरी” एक त्रैमासिक ई-शैक्षिक पत्रिका है, जो पर्यावरण संरक्षण और हरित जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से टीम प्रकृति प्रहरी,टीचर्स ऑफ़ बिहार के ऊर्जावान सदस्यों द्वारा तैयार किया गया हैं।  यह पत्रिका पुरे बिहार में शिक्षकों , विद्यालयों, छात्र छात्रों द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए किये जा रहे है साकारात्मक प्रयासों को सबके सामने लाने और एक मंच देने के  उद्देश्य से तैयार की गई हैं, ताकि अन्य नागरिक भी उनसे प्रेरणा लेकर प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें और उसे व्यवहार में उतारें।
पत्रिका में पर्यावरण नायकों की कहानियाँ, प्लास्टिक उपयोग को रोकने के प्रयास, एवं बिहार सरकार द्वारा चलाये जा रहे है कुछ महत्वपूर्ण योजना जिसका लाभ उठाकर आम जनमानस पर्यावरण के क्षेत्र में अपना योगदान दे सकता हैं, जैसे लेख तथा पर्यावरण पर कविताएँ विद्यार्थियों को संवेदनशील और जागरूक बनाती हैं। इसके माध्यम से बच्चों में रचनात्मकता, जिम्मेदारी और प्रकृति के प्रति प्रेम का विकास होता है। प्रकृति प्रहरी एक पत्रिका न होकर सतत् रूप से चलने वाला एक अभियान है जहां हर इंसान प्रकृति के प्रहरी बनकर इसकी रक्षा करने का संकल्प लें।
यह पत्रिका केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक आंदोलन की तरह है, जहां एक व्यक्ति का कार्य स्वयं तक सीमित न रहकर अन्य प्राणियों के जीवन की बेहतर बनाने के बारे में भी सोचने के लिए हमें प्रेरित करती है।


पत्रिका का उद्देश्य


1. बिहार में पर्यावरण संरक्षण पर कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रोत्साहित करना और उन्हें एक मंच प्रदान करना।
2. पर्यावरण संरक्षण हेतु कार्य कर रहे शिक्षकों एवं आम जनमानस को एक मंच पर लाना तथा अन्य लोगों को जोड़ना।
3. पत्रिका के माध्यम से प्रत्येक महीने गतिविधि का संचालन करना और इसे एक अभियान का रूप प्रदान करना।
4. इसके माध्यम से जल, जंगल, जलवायु और जमीन के ह्रास को रोकना एवं जागरूकता कार्यक्रम संचालित करना।


पत्रिका का लक्ष्य


1. इस वर्ष के अंत तक 10000 स्कूलों में एक प्रकृति प्रहरी तैयार करना।
2. जल संरक्षण एवं वृक्षारोपण के कार्यों को व्यापक स्तर पर प्रारंभ कराना।
3. इस वर्ष के अंत तक प्रत्येक प्रखंड तक पत्रिका की उपस्थिति सुनिश्चित करना।
4. व्यापक स्तर पर सरकारी स्कूलों को इको फ्रेंडली विद्यालय में बदलने हेतु प्रयास करना।
5. बिहार के 38 जिला में टीम प्रकृति प्रहरी के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण संबंधी कार्यक्रम संचालित करना।


 आइए, हम सभी मिलकर प्रकृति की रक्षा का संकल्प लें। छोटे-छोटे प्रयास जैसे पेड़ लगाना, पानी बचाना और प्लास्टिक का कम उपयोग करना, बड़े बदलाव ला सकते हैं। आज का जागरूक छात्र ही कल का जिम्मेदार नागरिक बनेगा। “प्रकृति प्रहरी” बनकर हम अपने बिहार को हराभरा और स्वच्छ बना सकते हैं।

Our Team

Contact Us

Contact us for any queries or support.

संपादकीय संपर्क

 

प्रशासनिक संपर्क

 

संपादकीय संपर्क
ईमेल - prakritipraharitob@gmail.com
ह्वाट्सऐप - +91 97095 84424
 

Teachers of Bihar

Email: contact@teachersofbihar.org
Phone: +91 7250 8180 80 | +91 9650 2330 10