Patna, Bihar, India An Education Community Initiative
04 Nov 2026
AISSEE-2027: सैनिक स्कूलों में कक्षा 6 एवं 9 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 2 दिसंबर तक करें आवेदन

AISSEE-2027: सैनिक स्कूलों में कक्षा 6 एवं 9 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 2 दिसंबर तक करें आवेदन

AISSEE-2027 सैनिक स्कूल प्रवेश

महत्वपूर्ण प्रवेश सूचना | शैक्षणिक सत्र 2027-28

AISSEE-2027

सैनिक स्कूलों में कक्षा 6 एवं 9 में प्रवेश शुरू

आवेदन की अंतिम तिथि: 2 दिसंबर 2026

सैनिक स्कूलों में प्रवेश का सुनहरा अवसर

नई दिल्ली, 4 नवंबर 2026।

सैनिक स्कूलों में पढ़ने का सपना देखने वाले विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने शैक्षिक सत्र 2027-28 के लिए देशभर के सैनिक स्कूलों एवं स्वीकृत नए सैनिक स्कूलों में कक्षा 6 और कक्षा 9 में प्रवेश हेतु अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE-2027) की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।

NTA द्वारा 3 नवंबर 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 2 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है।

महत्वपूर्ण सूचना: कक्षा 6 एवं कक्षा 9 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ हो चुके हैं। अभिभावक अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना आवेदन करें।

महत्वपूर्ण तिथियाँ

विवरण निर्धारित तिथि
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ3 नवंबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि2 दिसंबर 2026
विलंब शुल्क के साथ आवेदन3 से 6 दिसंबर 2026
आवेदन पत्र में संशोधन7 से 9 दिसंबर 2026
परीक्षा शहर की सूचना11 जनवरी 2027
प्रवेश पत्र जारी होने की संभावित तिथि25 जनवरी 2027
प्रवेश परीक्षा31 जनवरी 2027

किन कक्षाओं में मिलेगा प्रवेश?

  • कक्षा 6
  • कक्षा 9

आवेदन शुल्क

श्रेणीआवेदन शुल्क
General / OBC-NCL / Defence₹850
SC / ST₹700

विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने पर ₹500 अतिरिक्त शुल्क देय होगा। आवेदन शुल्क एवं भुगतान की शर्तों की पुष्टि आधिकारिक सूचना पुस्तिका से करें।

परीक्षा का स्वरूप

AISSEE-2027 की परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्नों (MCQ) पर आधारित होगी। परीक्षा ऑफलाइन माध्यम से OMR शीट पर आयोजित की जाएगी।

विवरणकक्षा 6कक्षा 9
परीक्षा अवधि150 मिनट180 मिनट
परीक्षा का माध्यमOMROMR
प्रश्नों का प्रकारMCQMCQ
परीक्षा की भाषा13 भाषाएँअंग्रेजी

आयु सीमा एवं पात्रता

कक्षा 6 एवं कक्षा 9 के लिए अलग-अलग आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता एवं पात्रता निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले 31 मार्च 2027 के आधार पर अपनी जन्मतिथि, पात्रता, आरक्षण एवं अन्य शर्तों का आधिकारिक सूचना पुस्तिका से मिलान अवश्य करना चाहिए।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

इच्छुक विद्यार्थी एवं अभिभावक NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना एवं सूचना पुस्तिका को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

ऑनलाइन आवेदन के लिए यहाँ क्लिक करें

आधिकारिक NTA AISSEE-2027 पोर्टल

NTA Official Website – Apply Online

अभिभावकों एवं विद्यार्थियों के लिए विशेष संदेश

सैनिक स्कूल विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का अवसर प्रदान करते हैं। इसलिए इच्छुक अभिभावक अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

इस महत्वपूर्ण जानकारी को अधिक से अधिक विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों तक साझा करें।

AISSEE-2027: सैनिक स्कूल प्रवेश की पूरी जानकारी

प्रस्तुतकर्ता: Team Teachers of Bihar | Exam Cell SoM

Prithbi Raj Singh Prithbi Raj Singh Sarvoday ms ramgarha मैं एक शिक्षक हूँ और मेरा विश्वास है कि “हर बच्चे में प्रतिभा है, जरूरत है तो उसे पहचानने, सही…

Share your Comment