Patna, Bihar, India An Education Community Initiative

हर बच्चा—एक खेल : राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के अवसर पर 6 दिवसीय खेल अभियान

हर बच्चा—एक खेल : राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के अवसर पर 6 दिवसीय खेल अभियान

हर बच्चा—एक खेल

राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के अवसर पर विशेष 6 दिवसीय खेल अभियान

Teachers of Bihar की ओर से बिहार के विद्यालयों के लिए राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर “हर बच्चा—एक खेल” नामक विशेष 6 दिवसीय खेल अभियान का शुभारंभ किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य विद्यालयों में खेल गतिविधियों के माध्यम से बच्चों की सहभागिता को प्रोत्साहित करना और प्रत्येक बच्चे को किसी न किसी खेल से जोड़ने का संदेश देना है। विद्यालय इस अभियान की दैनिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करते हुए उनकी तस्वीरें एवं वीडियो साझा कर सकते हैं। उत्कृष्ट गतिविधियों एवं विद्यालयों को Teachers of Bihar की ओर से “Certificate of Participation” प्रदान किया जाएगा। अभियान में भाग लेने वाले विद्यालय अपने विद्यालय की सहभागिता को संबंधित लिंक के माध्यम से आधिकारिक रूप से दर्ज कर सकते हैं। अभियान की गतिविधियों की तस्वीर एवं वीडियो साझा करते समय #HarBachchaEkKhel और #ToBNationalSportsDay2026 हैशटैग का प्रयोग किया जा सकता है। आइए, खेल को विद्यालयी जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाते हुए प्रत्येक बच्चे को खेल से जोड़ने के इस अभियान में सहभागी बनें।

अभियान संबंधी वीडियो

#HarBachchaEkKhel #ToBNationalSportsDay2026
Published by PAPPU · 28 August 2026
PAPPU PAPPU P S ADALPUR I am Pappu Kumar Pankaj, a teacher, educational innovator, and digital content creator from Muzaffar…

Share your comment