बिहार सरकार शिक्षा विभाग द्वारा - बिहार दिवस 2026 - स्मारिका हेतु रचनाएँ आमंत्रित
बिहार सरकार द्वारा बिहार दिवस - 2026 के अवसर पर एक स्मारिका का प्रकाशन किया जा रहा है। उक्त स्मारिका में प्रकाशन हेतु प्रतिष्ठित लेखकों, शिक्षाविदों, शोधार्थियों, साहित्यकारों,पत्रकारों, छात्र-छात्राओं एवं रचनात्मक प्रतिभाओं से निम्नलिखित विषयों पर मौलिक एवं अप्रकाशित रचनाएँ आमंत्रित की जाती हैं-
विषय
- बिहार का गौरवशाली इतिहास एवं सांस्कृतिक विरासत
- आधुनिक बिहार : विकास, नवाचार एवं संभावनाएँ
- शिक्षा, साहित्य, कला एवं संस्कृति में बिहार का योगदान युवा, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक परिवर्तन
- "उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार' की परिकल्पना
- बिहार : अतीत, वर्तमान और भविष्य
रचना का स्वरूप
- विधाएँ : लेख / निबंध / संस्मरण / कविता / लघु आलेख
- भाषा : हिंदी (सरल एवं शुद्ध)
- शब्द सीमा : लेख / निबंध: अधिकतम 1200 शब्द, कविताः अधिकतम 30 पंक्तियौं
- रचना Unicode फॉन्ट में टाइप की हुई हो
- रचना के साथ लेखक का नाम, संक्षिप्त परिचय, फोटो, मोबाइल नंबर एवं ई-मेल अनिवार्य है।
महत्वपूर्ण शतें
- रचना पूर्णतः मौलिक एवं अप्रकाशित होनी चाहिए।
- चयन / अस्वीकृति का अधिकार प्रकाशक के पास सुरक्षित रहेगा।
- चयनित रचनाओं पर बिहार शिक्षा परियोजना परिषद की कमिटी द्वारा तय मानदेय देय होगा।
- प्रकाशित रचनाओं पर सर्वाधिकार प्रकाशक का होगा।
महत्वपूर्ण तिथि
- रचना भेजने की अंतिम तिथि 21.02.2026 (शनिवार)
- समयः अपराह 05:00 बजे तक।
रचना भेजने का माध्यम्
- ई-मेल द्वाराः bihardiwas2026@gmail.com
नोट: (किसी भी अन्य माध्यम से रचनाएँ स्वीकार नहीं की जायेगी)
विस्तृत जानकारी
वेवसाइट ,: https://state.bihar.gov.in/prdbihar पर देखा जा सकता है।
(PR- 023747 (Education) 2025-26)
Rizwan Ahmad (Teacher)
UMS SHAHBAJWAN,Thawe (Gopalganj)
