Patna, Bihar, India An Education Community Initiative

सुरक्षित शनिवार और बैगलेस डे - 29

सुरक्षित शनिवार एवं बैगलेस डे

द्वितीय शनिवार | 10 अक्टूबर 2026

सुरक्षित शनिवार और बैगलेस डे एक शैक्षिक साप्ताहिकी है, जिसे प्रत्येक Friday को प्रकाशित किया जाता है। यह विशेष अंक अक्टूबर माह के द्वितीय शनिवार (10 अक्टूबर 2026) को विद्यालय में आयोजित होने वाली गतिविधियों पर केंद्रित है।

सुरक्षित शनिवार: भीड़ एवं भगदड़ से बचाव

दशहरा, छठ एवं मोहर्रम जैसे पर्वों और मेलों में भीड़ बढ़ने से उत्पन्न जोखिमों तथा उनसे बचाव के उपायों की जानकारी विद्यार्थियों को दी जाएगी। चेतना सत्र में चर्चा, सुरक्षित निकास का अभ्यास और मॉक ड्रिल के माध्यम से बच्चों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा। विद्यार्थियों को धक्का-मुक्की न करने, अफवाहों पर विश्वास न करने, प्रवेश एवं निकास मार्ग खाली रखने तथा छोटे बच्चों और बुजुर्गों का ध्यान रखने की सीख दी जाएगी। परिवार से बिछड़ने पर घबराने के बजाय सुरक्षित स्थान पर रुककर पुलिस, सुरक्षा कर्मी या स्वयंसेवक से सहायता लेने का अभ्यास भी कराया जाएगा।

बैगलेस डे: वैज्ञानिकों पर परियोजना कार्य

इस गतिविधि में विद्यार्थी सी. वी. रमन, डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम, आइंस्टीन, न्यूटन अथवा मैडम क्यूरी जैसे वैज्ञानिकों के जीवन, खोजों और योगदान पर शोध करेंगे। शिक्षक विद्यार्थियों को समूहों में बाँटकर शोध, डिजाइन, प्रस्तुति एवं समीक्षा की जिम्मेदारियाँ देंगे। विद्यार्थी पुस्तकालय, पुस्तकों और उपलब्ध डिजिटल संसाधनों की सहायता से जानकारी एकत्र करेंगे तथा चार्ट, स्क्रैपबुक, मॉडल या PPT तैयार करेंगे। अंत में परियोजनाओं की प्रस्तुति, प्रश्नोत्तर और मूल्यांकन किया जाएगा।

इन गतिविधियों से विद्यार्थियों में सुरक्षा जागरूकता, वैज्ञानिक सोच, जिज्ञासा, अनुसंधान, रचनात्मकता, सहयोग एवं प्रस्तुति कौशल विकसित होंगे। शिक्षक बच्चों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।


PAPPU PANKAJ

Muzaffarpur

Share your Comment