Patna, Bihar, India An Education Community Initiative

योग संगम पंजीकरण गाइड 2026: विद्यालय एवं संस्थानों के लिए चरणबद्ध प्रक्रिया

योग संगम पंजीकरण गाइड 2026: विद्यालय एवं संस्थानों के लिए चरणबद्ध प्रक्रिया

योग संगम पंजीकरण गाइड 2026

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर आयुष मंत्रालय द्वारा आयोजित Yoga Sangam कार्यक्रम में विद्यालय, महाविद्यालय एवं अन्य संस्थान ऑनलाइन पंजीकरण कर भाग ले सकते हैं। इसके लिए आधिकारिक पोर्टल पर Category, संस्था का नाम, राज्य एवं जिला का चयन करना होता है। इसके बाद मोबाइल नंबर एवं ई-मेल के माध्यम से OTP सत्यापन किया जाता है।

पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान आयोजन स्थल का पूरा पता, Google Map Location तथा Common Yoga Protocol (CYP) से संबंधित जानकारी भरनी होती है। सभी आवश्यक विवरण दर्ज करने के बाद Undertaking स्वीकार कर आवेदन Submit किया जाता है। सफल पंजीकरण के बाद Reference Number प्राप्त होता है, जिसे भविष्य के उपयोग हेतु सुरक्षित रखना आवश्यक है।

यह मार्गदर्शिका विद्यालयों एवं संस्थानों को Yoga Sangam 2026 में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए चरणबद्ध जानकारी प्रदान करती है, जिससे पंजीकरण प्रक्रिया सरल और सुगम बन सके।

महत्वपूर्ण: आवेदन करते समय मोबाइल नंबर, ई-मेल एवं Google Map Location सही दर्ज करें।
Published by PAPPU · 18 June 2026
PAPPU PAPPU P S ADALPUR I am Pappu Kumar Pankaj, a teacher, educational innovator, and digital content creator from Muzaffar…

Share your comment