01 Oct 2026
वीर गाथा 6.0 : शौर्य, देशभक्ति और रचनात्मकता का उत्सव

वीर गाथा 6.0 : शौर्य, देशभक्ति और रचनात्मकता का उत्सव

वीर गाथा 6.0

वीर गाथा 6.0 शैक्षणिक सत्र 2026-27 में शिक्षा मंत्रालय एवं रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार की संयुक्त पहल है। इसका उद्देश्य शौर्य पुरस्कार विजेताओं तथा भारतीय वीर योद्धाओं की प्रेरणादायी गाथाओं के माध्यम से विद्यार्थियों में देशभक्ति, नागरिक चेतना और रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करना है।

कक्षा 3 से 12 तक के विद्यार्थी कविता/अनुच्छेद, निबंध, चित्रकला/रेखांकन, मल्टी-मीडिया प्रस्तुति एवं लघु वीडियो जैसी विभिन्न गतिविधियों में भाग ले सकते हैं। विद्यालय स्तर पर गतिविधियों का आयोजन 12 सितम्बर से 4 अक्टूबर 2026 तक किया जाना है। चयनित श्रेष्ठ प्रविष्टियों को 5 से 19 अक्टूबर 2026 के बीच MyGov पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।

पुरस्कार एवं सम्मान

राष्ट्रीय स्तर पर Super 100 विजेताओं का चयन किया जाएगा। प्रत्येक राष्ट्रीय विजेता को रक्षा मंत्रालय की ओर से ₹10,000 का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

राष्ट्रीय विजेताओं को शिक्षा मंत्रालय एवं रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संयुक्त रूप से सम्मानित किया जाएगा तथा प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। राज्य/UT एवं जिला स्तर के विजेताओं को संबंधित प्राधिकरण द्वारा सम्मानित एवं प्रमाणित किया जाएगा।

राष्ट्रीय स्तर पर कुल 100 Super 100 विजेता होंगे। इनमें कक्षा 3-5 से 25, कक्षा 6-8 से 25 तथा कक्षा 9-12 से 50 विजेताओं का चयन किया जाएगा। विद्यालयों को विद्यार्थियों की अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने तथा गतिविधियों का उचित दस्तावेजीकरण करने के लिए प्रेरित किया गया है।

वीर गाथा 6.0 : जानकारीपूर्ण वीडियो

वीर गाथा 6.0 : Facebook Reel


PAPPU PANKAJ

Muzaffarpur

Share your Comment