UDISE+ GIS Capture App एवं Portal
विद्यालयों की जियो-टैगिंग एवं आधारभूत संरचना का डिजिटल सत्यापन
शिक्षा मंत्रालय द्वारा विद्यालयों की सटीक भौगोलिक स्थिति एवं आधारभूत संरचना का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के उद्देश्य से UDISE+ GIS Capture App एवं Portal की व्यवस्था की गई है। इसके माध्यम से प्रत्येक विद्यालय की GPS लोकेशन और निर्धारित तस्वीरें अपलोड की जानी हैं।
1. मोबाइल ऐप डाउनलोड करें
अपने मोबाइल के अनुसार संबंधित ऐप डाउनलोड करें:
2. लॉगिन की प्रक्रिया
ऐप में लॉगिन करने के लिए अलग से पंजीकरण की आवश्यकता नहीं है। विद्यालय उपयोगकर्ता अपने 11 अंकों के UDISE कोड तथा वर्तमान UDISE+ पासवर्ड का उपयोग करेंगे। ब्लॉक स्तर के उपयोगकर्ता अपने निर्धारित UDISE+ लॉगिन विवरण से प्रवेश करेंगे।
3. GPS लोकेशन कैप्चर करें
- मोबाइल का GPS/Location चालू रखें।
- विद्यालय के मुख्य द्वार या मुख्य प्रवेश स्थल पर खड़े हों।
- खुले स्थान में जाकर Capture Location विकल्प चुनें।
- लोकेशन कैप्चर होने के बाद कुछ सेकंड तक मोबाइल स्थिर रखें।
- प्राप्त GPS निर्देशांक एवं Accuracy की जाँच करें।
4. चार अनिवार्य तस्वीरें अपलोड करें
- विद्यालय का मुख्य द्वार, जिस पर विद्यालय का नाम स्पष्ट दिखाई दे।
- विद्यालय भवन का सामने से लिया गया स्पष्ट दृश्य।
- विद्यालय के अतिरिक्त भवन, अन्य कोण अथवा प्रधानाध्यापक कक्ष की तस्वीर।
- सक्रिय कक्षा-कक्ष में विद्यार्थियों एवं फर्नीचर अथवा खेल मैदान की तस्वीर।
सभी तस्वीरें स्पष्ट, पर्याप्त रोशनी में और सही कोण से ली गई होनी चाहिए। धुंधली, अंधेरी या अप्रासंगिक तस्वीरें अस्वीकृत की जा सकती हैं।
5. डेटा सबमिट एवं सत्यापन
GPS लोकेशन एवं चारों तस्वीरों की जाँच के बाद डेटा Submit करें। सबमिट करने के बाद स्थिति Pending for Approval होगी। जिला स्तर पर अधिकृत अधिकारी लोकेशन एवं तस्वीरों का सत्यापन करेंगे तथा आवश्यकता पड़ने पर डेटा Reject कर सकते हैं। स्वीकृत डेटा आधिकारिक डायरेक्टरी में प्रकाशित किया जाएगा।
आवश्यक दिशा-निर्देश एवं User Manual
ऐप के उपयोग एवं पूरी प्रक्रिया को समझने के लिए नीचे दिए गए दस्तावेज देखें।
PDF देखें – SOP User Manual देखेंUDISE+ GIS Capture की पूरी प्रक्रिया वीडियो में देखें
सभी प्रधानाध्यापक एवं संबंधित शिक्षक निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए विद्यालय का डेटा समय पर अपलोड करना सुनिश्चित करें।



.png)

Share your comment