Patna, Bihar, India An Education Community Initiative

राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद बिहार तथा टीचर्स आफ बिहार के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होगा शिक्षक दिवस 2022

राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद बिहार तथा टीचर्स आफ बिहार के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होगा शिक्षक दिवस 2022


आप सब को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।शिक्षक दिवस के अवसर पर बिहार की सबसे बड़ी प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी टीचर्स ऑफ बिहार शिक्षकों और बच्चों के लिए कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इस हेतु कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं जो निम्न है:

▶ टीचर्स ऑफ बिहार द्वारा शिक्षक दिवस सप्ताह 10 सितंबर तक मनाया जाएगा जिसमें कई सारी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

शिक्षक दिवस एक्सक्लूसिव क्विज 2022


▶  पहली बार राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद एवं टीचर्स ऑफ बिहार के संयुक्त तत्वाधान में ऑनलाइन क्विज का आयोजन som.teachersofbihar.org पर किया जा रहा है। आप सभी से निवेदन है कि इस क्विज को अधिक से अधिक साझा करें एवं अपने वर्ग कक्षा के बच्चों को इसमें भाग लेने हेतु प्रेरित करें।

 

क्विज में भाग लें और पाएं e-certificate राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद बिहार एवं टीचर्स ऑफ बिहार के द्वारा।

क्विज में भाग लेने की प्रक्रिया:
➡ सर्वप्रथम https://som.teachersofbihar.org/quiz/teachers-day-2022/ पर जाएं।

▶ शिक्षक दिवस विशेष प्रश्नोत्तरी में भाग लें।

▶ ई-प्रमाण पत्र डाउनलोड करें।

▶ ToB Facebook Group https://www.facebook.com/groups/teachersofbihar और कुटुंब ऐप https://kutumb.app/teachers-of-bihar पर शेयर करें हैैशटैग #OurTeachersOurPride के साथ।
 

Thank You Teacher कैंपेन

▶ Thank You Teachers कैंपेन पूरे 1 सप्ताह चलाया जाएगा जिसमें शिक्षकों को धन्यवाद देते हुए फोटो वीडियो हैैशटैग #ThankYouTeachers के साथ चलाया जाएगा। 
इस गतिविधि में छात्र कागज पर या चार्ट पेपर पर Thank you Teachers लिख कर या फिर धन्यवाद गुरु जी, दिल से सलाम सर/मैडम, धन्यवाद मास्टर साहब, शुक्रिया सर/ मैडम, तहे दिल से धन्यवाद सर/मैडम आदि शब्दों के साथ वीडियो बनाकर टीचर्स ऑफ बिहार के फेसबुक ग्रुप या कुटुंब पर अपलोड करेंगे।

शिक्षक दिवस पर रचनायें

▶ शिक्षक दिवस पर विभिन्न रचनाओं के लिए पद्यपंकज,गद्यगुंजन और ब्लॉग की वेबसाइट https://padyapankaj.teachersofbihar.org/ एवं https://gadyagunjan.teachersofbihar.org/
 पर शिक्षक  जाकर अपनी रचनाओं को स्वयं प्रकाशित कर सकते हैं। प्रकाशित करते ही वह रचना स्वत: हमारे सभी सोशल प्लेटफार्म पर साझा हो जाएगी।

 

काव्यांजलि 3.0

▶ कोरोना काल से लेकर अब तक हमने जिन शिक्षक साथियों को खोया है उनके श्रद्धांजलि हेतु एक #काव्यांजलि 3.0 ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन इस सप्ताह किया जाएगा जिसमें कविता के माध्यम से हम बिहार के सभी शिक्षकों को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे।

 

दक्ष

▶ शिक्षकों की क्षमता वर्धन हेतु बड़े स्तर पर नि:शुल्क प्रशिक्षण DAKSHA Digital Ability and Knowledge Sharing Programe 'दक्ष' की शुरुआत की जाएगी जिसमें शिक्षकों को टेक्नॉलॉजी के विभिन्न आयामो पर प्रशिक्षित साधन सेवियो के द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। 

नवाचारों के साथ मनाएं शिक्षक दिवस

▶ इसके अतिरिक्त यह पूरे बिहार के शिक्षकों से अपील किया गया कि वह इस शिक्षक सप्ताह को अपने विद्यालय में नए तरीकों से बच्चों के साथ धूमधाम से मनाएं एवं अपने गतिविधियों को टीचर्स ऑफ बिहार के फेसबुक ग्रुप https://www.facebook.com/groups/teachersofbihar एवं कुटुंब ऐप https://kutumb.app/teachers-of-bihar पर हैैशटैग #OurTeachersOurPride एवं #TeachersofBihar के साथ पोस्ट करें।

इसके अतिरिक्त आप अपने सुझावों को हमें teachersofbihar@gmail.com मेल कर सकते हैं। किसी भी विशेष जानकारी हेतु संपर्क करें www.teachersofbihar.org अथवा 7250818080 पर।

आइए मिलकर शिक्षक दिवस मनाए, बिहार को आगे बढ़ाएं।

टीचर्स ऑफ बिहार द्वारा शिक्षाहित में जारी

Published by Shivendra Prakash · 19 September 2022
Shivendra Prakash Shivendra Prakash IT-Expert Shivendra Prakash Suman is an experienced IT professional and software architect with over a decade …

Share your comment