31 Jul 2026
विषय विशेषज्ञ (Subject Mentor) चयन हेतु स्क्रीनिंग के लिए आवेदन आमंत्रित, 15 अगस्त तक करें आवेदन

विषय विशेषज्ञ (Subject Mentor) चयन हेतु स्क्रीनिंग के लिए आवेदन आमंत्रित, 15 अगस्त तक करें आवेदन

शिक्षा विभाग, बिहार सरकार के माध्यमिक शिक्षा निदेशालय द्वारा राज्य के सरकारी माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों से विषय विशेषज्ञ (Subject Mentor) के चयन हेतु प्रारंभिक स्क्रीनिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

इस पहल का उद्देश्य ऐसे शिक्षकों का चयन करना है जो अपने विषय में दक्ष हों तथा राज्य में शिक्षकों के व्यावसायिक विकास, क्षमता संवर्धन, प्रशिक्षण, डिजिटल शैक्षणिक सामग्री के विकास एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा सकें।

आवेदन केवल बिहार सरकार के माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए है तथा शिक्षक उसी विषय में आवेदन कर सकते हैं जिसका वे वर्तमान में अध्यापन कर रहे हैं।

 

आवेदन के लिए शिक्षक को अपने विषय से संबंधित 8 से 10 मिनट का वास्तविक कक्षा शिक्षण (Classroom Transaction) का वीडियो तैयार करना होगा। वीडियो में विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता दिखाई देनी चाहिए तथा इसकी विषयवस्तु बिहार राज्य पाठ्यचर्या रूपरेखा एवं राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा–विद्यालयी शिक्षा (NCF-SE), 2023 के अनुरूप होनी चाहिए।

वीडियो को YouTube (Public/Unlisted), Facebook Timeline अथवा Facebook Group पर अपलोड कर उसका Shareable Link निर्धारित Google Form में अन्य आवश्यक विवरणों के साथ भरना होगा।

Subject Mentor Google Form

ऑनलाइन आवेदन के दौरान Teacher ID (eShikshakosh), UDISE Code, विद्यालय का नाम, शिक्षक का नाम, मोबाइल/WhatsApp नंबर, विषय तथा वीडियो लिंक देना अनिवार्य होगा।

महत्वपूर्ण तिथियाँ

  • आवेदन प्रारम्भ : 31 जुलाई 2026
  • अंतिम तिथि : 15 अगस्त 2026

प्रारंभिक स्क्रीनिंग में चयनित शिक्षकों को आगामी चयन चरणों की सूचना पृथक रूप से प्रदान की जाएगी।

विषय विशेषज्ञ (Subject Mentor) स्क्रीनिंग हेतु वीडियो ट्यूटोरियल

 

Subject Mentor Poster 1 (Image)

Subject Mentor Poster 2 (Image)

Subject Mentor Full Guideline in Hindi

Subject Mentor Adv (Education Department)

अधिक जानकारी के लिए ई-मेल करें: subjectmentor.edu@gmail.com

 

Shivendra Prakash Suman

Technical Team Leader, ToB

Share your Comment