Patna, Bihar, India An Education Community Initiative

स्कूल ऑन मोबाइल

स्कूल ऑन मोबाइल

बिहार के सरकारी विद्यालयों के कुशल एवम कर्तव्यनिष्ठ  शिक्षकों का सबसे बड़ा समूह  टीचर्स ऑफ़ बिहार : द चेंज मेकर्स का सबसे महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है - स्कूल ऑन मोबाइल ।
पिछले वर्ष जब कोरोना महामारी की शुरुआत हुई थी तब संक्रमण से बचाव हेतु देश के सभी शैक्षणिक संस्थान बंद कर दिए गए थे। प्राइवेट स्कूल ने अपने बच्चों के लिए डिजिटल कक्षाओं की व्यवस्था की थी तब बिहार के सरकारी विद्यालय के बच्चों के हितों को ध्यान में रखते हुए बिहार की सबसे बड़ी प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी टीचर्स ऑफ बिहार (ToB) ने सर्वप्रथम ऑनलाइन क्लासेज आरंभ की थी । इसने अपने 42 सरकारी विद्यालयों के शिक्षक साथियों के सहयोग से 13 अप्रैल 2020 से अपने फेसबुक प्लेटफार्म पर स्कूल ऑन मोबाइल कार्यक्रम अंतर्गत लाइव कक्षाओं का सुनियोजित तरीके से  लगातार 50 दिनों तक संचालन किया । 10 जून 2020 को बच्चों का ऑनलाइन असेसमेंट करके उन सबों का पढ़ाई से जुड़ाव बनाए रखने की कोशिश की थी। बाद के दिनों में  मूल्यांकन हस्तक आधारित प्रश्नों से क्विज का निर्माण कर ऑनलाइन क्विज का संचालन किया।

आज  टीचर्स ऑफ बिहार से बिहार के हजारों सरकारी शिक्षक जुड़ चुके हैं जहां सैकड़ों प्रकार की  गतिविधियां संचालित होती है और शिक्षक एक दूसरे से सीखते भी  हैं ।अच्छे विद्यालयी क्रियाकलाप का अनुसरण करते हैं। पुनः  इस वर्ष कोरोना संक्रमण की अप्रत्याशित वृद्धि के कारण संक्रमण से बचाव हेतु बच्चों के लिए शिक्षण संस्थान फिर से बंद कर दिए गए। इसके  कारण जो परिस्थितियां एवम चुनौतियां उत्पन्न हुई है उससे निबटने के लिए टीचर्स ऑफ बिहार ने  स्कूल ऑन मोबाइल का एक अलग फेसबुक ग्रुप https://tinyurl.com/SchoolonMobile क्रिएट किया है जहां सुनियोजित तरीके से अभी पांचवी से दसवीं तक के बच्चों के लिए लाइव कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। खासकर सभी प्रकार के  लाइव कक्षाओं का संचालन इसी फेसबुक ग्रुप से भविष्य में भी  होगा। कोविड -19 संक्रमण के कारण जो चुनौतियां खासकर सरकारी विद्यालय के बच्चों के समक्ष उत्पन्न हुई उससे निबटने में स्कूल ऑन मोबाइल मील का पत्थर साबित होनेवाला है।  पिछले साल बच्चों में जो अधिगम का  ह्रास हुआ था विद्यालय में उसे पाटने के लिए कैच-अप कोर्स चलाने की तैयारी अप्रैल के प्रथम सप्ताह से थी लेकिन इस पर भी पानी फिरता हुआ दिख रहा है।जो स्थिति दिख रही हैं लगता नहीं है कि फेस टू फेस मोड में बच्चे को सीखने का अवसर अभी मिलने वाला है। टीचर्स ऑफ बिहार ने इस चुनौती को स्वीकार किया है। कैचअप कोर्स के लाइव कक्षाओं का संचालन 23 अप्रैल 2021से रूटीन के अनुसार शिक्षकों के दो समूह बनाकर ऑल्टरनेट जारी है। इसके बाद रेगुलर पाठ्यक्रम पर आधारित लाइव कक्षाओं का संचालन जारी रखने का प्रयास रहेगा।

som routine group A

group B SoM time table

ToB  समूह के सदस्यगण केवल ठोस प्रयास में भरोसा रखते है, अच्छी उपलब्धियों की इच्छा जरूर रखते लेकिन अपेक्षित सफलता नहीं मिलने पर निराश भी नहीं होते।। हमारे छोटे से प्रयास से  छोटा ही बदलाव अगर हो जाता है तो संतुष्ट अवश्य हो जाते है। टीचर्स ऑफ बिहार : द चेंज मेकर्स समूह के इस प्रयास की मजबूती से सफलता के लिए आपसबों के भरपूर सहयोग ,समर्थन और शुभकामनाओं की अपेक्षा है।

School on Mobile | How to join SoM|Online Classes for Government School Students | SoM से कैसे जुड़े

 

Umakant Kumar
Team Leader - School on Mobile

Published by Shivendra Prakash · 26 May 2021
Shivendra Prakash Shivendra Prakash IT-Expert Shivendra Prakash Suman is an experienced IT professional and software architect with over a decade …

Share your comment