Patna, Bihar, India An Education Community Initiative

प्रवेशोत्सव- विशेष नामांकन अभियान 8 मार्च से 20 मार्च 2021

प्रवेशोत्सव- विशेष नामांकन अभियान 8 मार्च से 20 मार्च 2021

करोना महामारी के कारण हमारे विद्यालय लंबी अवधि तक बंद रहे। इसके कारण बच्चों की पढ़ाई बाधित हुई है और शिक्षा विभाग द्वारा इसे दूर करने के लिए एक निर्णय लिया गया है जिसमें शैक्षिक सत्र 2020-21 की सभी कक्षाओं मैं 'कैचप कोर्स' चलाया जाएगा उसके उपरांत ही नई कक्षा की पढ़ाई आरंभ की जा सकेगी। 


'कैचप कोर्स' आरंभ करने के लिए यह आवश्यक है कि पूर्व में नामांकित छात्रों के साथ-साथ सभी और नामांकित और छीजित बच्चों को भी विद्यालय में लाया जा सके इसके लिए शिक्षा विभाग बिहार सरकार द्वारा शैक्षिक सत्र के आरंभ के पूर्व अभियान चलाकर विद्यालयों में बच्चों के नामांकन को कराने के लिए उत्सव के रूप में विद्यालयों में  'प्रवेशोत्सव' आयोजित कराने का निर्देश दिया गया है। 


यह प्रवेशोत्सव दिनांक 8 मार्च से 20 मार्च 2021 तक आयोजित की जाएगी जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम विद्यालयों में आयोजित किए जाएंगे। 
टीचर्स ऑफ बिहार भी शिक्षा विभाग, बिहार सरकार के साथ इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहा है और अपने स्तर से इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए अनेक गतिविधियों को आयोजित कर रहा है। आइए हम सब मिल बिहार के सबसे बड़े नामांकन के इस उत्सव प्रवेशोत्सव को सफल बनाएं।

प्रवेश उत्सव संगीत

घर घर अलख जगायेंगे हम..

 

ले मसाले चल परे है ..

 

पढ़े जाई स्कूलिया हमार मुनिया ..

 

स्कूलिया जा के पढ़हइ ..

 

Download All Audio

प्रवेश उत्सव बैनर


Download All Image
Published by Shivendra Prakash · 20 March 2021
Shivendra Prakash Shivendra Prakash IT-Expert Shivendra Prakash Suman is an experienced IT professional and software architect with over a decade …

Share your comment