Patna, Bihar, India An Education Community Initiative

प्रकृति प्रहरी संवाद कार्यक्रम : अधिकार से उत्तरदायित्व की ओर एक कदम

प्रकृति प्रहरी संवाद कार्यक्रम : अधिकार से उत्तरदायित्व की ओर एक कदम

प्रकृति प्रहरी संवाद कार्यक्रम

“प्रकृति प्रहरी : अधिकार से उत्तरदायित्व की ओर एक कदम”

पर्यावरण संरक्षण के प्रति बच्चों, शिक्षकों एवं समुदाय की सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रकृति प्रहरी संवाद कार्यक्रम का आयोजन फेसबुक लाइव के माध्यम से किया जा रहा है। कार्यक्रम में “एक राखी पर्यावरण के नाम” अभियान के परिणाम एवं विजेता की घोषणा की जाएगी। साथ ही “एक विद्यालय, एक घोंसला” तथा “सीड बॉल प्रोजेक्ट” जैसे दो नए पर्यावरणीय अभियानों का शुभारम्भ भी किया जाएगा।

इस अभियान में शामिल सभी प्रतिभागियों को ई-सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा, जबकि बेहतर प्रदर्शन करने वाले 100 प्रतिभागियों को सम्मान-पत्र देकर प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष 10 विद्यालयों को प्रकृति प्रहरी अभियान की ओर से स्मृति चिन्ह एवं सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

“एक राखी पर्यावरण के नाम” अभियान के सभी प्रतिभागी अपना ई-सर्टिफिकेट यहाँ क्लिक कर प्राप्त कर सकते हैं:

सर्टिफिकेट के लिए यहाँ क्लिक करें

शीर्ष 10 विद्यालयों का चयन प्रकृति प्रहरी अभियान से जुड़े 5 सदस्यीय जूरी द्वारा निर्धारित मूल्यांकन मानदंडों के आधार पर किया गया है। चयन प्रक्रिया में कुल 50 अंकों के निम्नलिखित मानदंड निर्धारित किए गए थे।

क्र. मूल्यांकन मानदंड अंक
1 अभियान की थीम एवं उद्देश्य स्पष्ट हो 10
2 बच्चों की सक्रिय सहभागिता 10
3 गतिविधि में इको-फ्रेंडली राखी का प्रयोग 10
4 पर्यावरण संरक्षण संकल्प 10
5 वीडियो प्रस्तुतीकरण 5
6 अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता 5

कार्यक्रम में विशिष्ट उपस्थिति

सुभाष कुमार गुप्ता
सुभाष कुमार गुप्ता
क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक, भागलपुर प्रमंडल
संजय कुमार
संजय कुमार
जिला शिक्षा पदाधिकारी, मधेपुरा
इन्द्रजीत कुमार सिंह
इन्द्रजीत कुमार सिंह
प्रभारी प्राचार्य, डायट रामबाग, मुजफ्फरपुर
सुजीत कुमार दास
सुजीत कुमार दास
जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सीतामढ़ी

फेसबुक लाइव www.facebook.com/teachersofbihar

दिनांक : 20 सितम्बर 2026

समय : शाम 7:30 बजे

आइए, पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान से जुड़कर जिम्मेदार नागरिकता की दिशा में एक कदम बढ़ाएं।

Published by Abhishek · 19 September 2026
Abhishek Abhishek UPG MS GOPALPUR NEURA I always accept the challenges and give my full effort to complete the task

Share your comment