Patna, Bihar, India An Education Community Initiative

प्राचीन थेब्स

प्राचीन थेब्स

प्राचीन थेब्स  मिस्र  स्थित एक विश्व धरोहर स्थल है। यह प्राचीन मिस्र के लोगों में वासेट के रूप में जाना जाने वाला, भूमध्यसागर से 800 किलोमीटर (500 मील) दक्षिण मेंpraacheenata नील के पूर्व में स्थित एक प्राचीन मिस्र का शहर था। इसके खंडहर आधुनिक मिस्र शहर लक्सर में देखे जा सकते है। थेब्स ऊपरी मिस्र के नोम (राजदंड नोम) का चौथा मुख्य शहर था और मुख्य रूप से मध्य साम्राज्य और नए साम्राज्य के दौरान मिस्र की राजधानी थी। यह अपने मूल्यवान खनिज संसाधनों और व्यापार मार्गों के साथ, नुबिया और पूर्वी रेगिस्तान के नजदीक था। यह अपने स्वर्णिम काल के दौरान एक पंथ केंद्र और प्राचीन मिस्र का सबसे सम्मानित शहर था। थेब्स के एतिहासिक स्थल नील नदी के दोनो तटों में फैला हुआ है जहाँ पूर्वी तट में कर्णक के मंदिर और आज का लक्सर शहर था; वहीं पश्चिमी किनारे में, बड़े निजी और शाही कब्रिस्तान और अंत्येष्टि परिसरों का एक नेक्रोपोलिस देखा जा सकता है। इसे विश्व धरोहर स्थल का दर्जा सन १९७९ मे मिला था।

Amrendra kumar

अमरेन्द्र कुमार

डिस्ट्रिक्ट मेंटर (TOB)

रोहतास

Published by AMRENDRA · 17 June 2021
AMRENDRA AMRENDRA PRIMARY SCHOOL BHUIYA TOLA, DARIHAT I am a teacher. I love to create posters. Everyday I make Fun facts and Know your heritage posters f…

Share your comment