Patna, Bihar, India An Education Community Initiative

NMMSS डिजिटल पाथवे गाइड 2026-27: NSP Registration एवं School Verification की संपूर्ण प्रक्रिया

NMMSS डिजिटल पाथवे गाइड 2026-27: NSP Registration एवं School Verification की संपूर्ण प्रक्रिया

NMMSS डिजिटल पाथवे गाइड 2026-27

राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना (NMMSS) के अंतर्गत बिहार राज्य के कक्षा 8 में उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए National Scholarship Portal (NSP) पर पंजीकरण एवं विद्यालय सत्यापन की प्रक्रिया को सरल बनाने हेतु यह डिजिटल मार्गदर्शिका तैयार की गई है।

इस गाइड में विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा विद्यालयों के लिए NSP Registration से लेकर School Verification एवं Application Status Tracking तक की सम्पूर्ण प्रक्रिया को चरण-दर-चरण समझाया गया है। सबसे पहले विद्यार्थी को One Time Registration (OTR) करना होता है, जिसके बाद NSP Portal पर लॉगिन कर आवेदन पत्र भरना, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना तथा आवेदन को अंतिम रूप से सबमिट करना आवश्यक है।

विद्यालय स्तर पर प्रधानाध्यापक/नामित अधिकारी द्वारा छात्र के विवरण, बैंक खाता, आधार एवं अन्य अभिलेखों का सत्यापन किया जाता है। सत्यापन के बाद आवेदन अगले स्तर पर अग्रेषित किया जाता है। गाइड में सामान्य त्रुटियों (Red Flags), आवश्यक सावधानियों तथा सफल आवेदन के लिए महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए गए हैं, जिससे छात्रवृत्ति प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए।

मुख्य बिंदु

  • OTR एवं NSP Registration प्रक्रिया
  • डिजिटल दस्तावेज तैयार करने की जानकारी
  • School Verification Checklist
  • Application Status Tracking
  • सामान्य त्रुटियों एवं समाधान की जानकारी
सभी विद्यार्थी एवं विद्यालय आवेदन जमा करने से पूर्व विवरणों का सावधानीपूर्वक मिलान अवश्य करें, ताकि छात्रवृत्ति प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण हो सके।
Published by PAPPU · 09 June 2026
PAPPU PAPPU P S ADALPUR I am Pappu Kumar Pankaj, a teacher, educational innovator, and digital content creator from Muzaffar…

Share your comment