Patna, Bihar, India An Education Community Initiative

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2021

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2021

देश के जिन शिक्षकों ने अपनी प्रतिबद्धता के माध्यम से अपने छात्रों के जीवन को समृद्ध किया है और स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया है, उनमे से कुछ बेहतरीन शिक्षकों के अद्वितीय योगदान का सम्मान देने के लिए यह पुरस्कार कार्यक्रम मनाया जाता है।1958 में स्थापित, शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार भारत के राष्ट्रपति (या) भारत के उपराष्ट्रपति द्वारा 5 सितंबर (शिक्षक दिवस) पर हर साल प्राथमिक, मध्य और माध्यमिक विद्यालयों में काम करने वाले मेधावी शिक्षकों को सार्वजनिक मान्यता देने के लिए दिया जाता है। शिक्षा मंत्रालय (MOE) की समग्र देखरेख में NAT का निष्पादन किया जा रहा है।इस पुरस्कार को पहली बार वर्ष 1958 में स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने और अपने छात्रों के सीखने के अनुभवों को समृद्ध करने के लिए उल्लेखनीय शिक्षकों और प्रमुख मास्टर्स को सम्मानित करने के लिए स्थापित किया गया था।शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित करने का उद्देश्य देश के कुछ श्रेष्ठ शिक्षकों के अदिवतीय योगदान को पहचानना व सराहना है। यह पुरस्कार ऐसे होनहार तथा कर्त्तव्यनिष्ठ शिक्षकों के लिए एक प्रेरणास्त्रोत है जिन्होंने अपनी प्रतिबद्धता और परिश्रम के माध्यम से न केवल स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया है, बल्कि अपने छात्रों के जीवन को भी समृद्ध बनाया है।

बिहार में इस वर्ष पुनः 6 सीट हेतु पंजीकरण निर्धारित किया गया है जिसमें शिक्षक स्व नामांकन कर सकते हैं।  पंजीकरण और नामांकन हेतु आज ही विजिट करें https://nationalawardstoteachers.education.gov.in/hn/Guidelines.aspx .  नामांकन की अंतिम तिथि 20 जून 2021 है।  

टीचर्स ऑफ बिहार Let's Talk: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2021

 

National Teachers Award 2021
            

■ क्या आप राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2021 के लिए आवेदन करना चाहते हैं?

● राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने के लिए किन किन बिंदुओं पर तैयारी होनी चाहिए?

■ चयन की प्रक्रिया क्या होगी?


ऐसे ही कई प्रश्न के जवाब के लिए टीचर्स ऑफ़ बिहार आयोजित कर रहा है-
टीचर्स ऑफ बिहार Let's Talk: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2021

शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित करने का उद्देश्य देश के कुछ श्रेष्ठ शिक्षकों के योगदान को पहचानना व सराहना है जिन्होंने अपनी प्रतिबद्धता और परिश्रम के माध्यम से न केवल स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया है, बल्कि अपने छात्रों के जीवन को भी समृद्ध बनाया है। 
बिहार के शिक्षकों के हितार्थ आयोजित इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु टीचर्स ऑफ बिहार के Let's Talk कार्यक्रम में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार पर बात करने के लिए आ रहे हैं----

▪ अहसन
उप निदेशक, शोध एवं प्रशिक्षण शिक्षा विभाग, बिहार सरकार

▪ योगेश कुमार
सहायक निदेशक, जन शिक्षा
शिक्षा विभाग, बिहार सरकार

▪ पप्पू हरिजन
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक
सह व्याख्याता, पीटीईसी हवेलीखड़गपुर, मुंगेर 

▪ हेमंत कुमार
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक
मध्य विद्यालय जितवारपुर
मधुबनी

कार्यक्रम मॉडरेटरः
• उमाकांत कुमार
टीम टीचर्स ऑफ बिहार

• चंद्रशेखर प्रसाद साहू
राजकीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक, टीम टीचर्स ऑफ बिहार 

दिनांक 15 जून 2021
समय 11:30 बजे पूर्वाहन

टीचर्स ऑफ़ बिहार के फेसबुक पेज https://www.facebook.com/teachersofbihar पर लाइव।

 
Published by Shivendra Prakash · 20 June 2020
Shivendra Prakash Shivendra Prakash IT-Expert Shivendra Prakash Suman is an experienced IT professional and software architect with over a decade …

Share your comment