Patna, Bihar, India An Education Community Initiative

कक्षा 6 से 8 विज्ञान एवं गणित प्रोजेक्ट हेतु शिक्षक मार्गदर्शिका मई 2026

कक्षा 6 से 8 विज्ञान एवं गणित प्रोजेक्ट हेतु शिक्षक मार्गदर्शिका मई 2026

कक्षा 6 से 8 विज्ञान एवं गणित प्रोजेक्ट हेतु शिक्षक मार्गदर्शिका

निदेशक, राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT), महेंद्रू, पटना, बिहार के पत्रांक C/SCI/22/2024(Part-2)/2099 दिनांक 22 अप्रैल 2026 के आलोक में राज्य के विद्यालयों में विज्ञान एवं गणित शिक्षण को अधिक प्रभावी, सहज एवं गतिविधि आधारित बनाने के उद्देश्य से कक्षा 6 से 8 तक की पाठ्यपुस्तकों पर आधारित विशेष प्रोजेक्ट तैयार किए गए हैं।

इन प्रोजेक्ट्स को इस प्रकार विकसित किया गया है कि छात्र-छात्राएँ केवल पुस्तकीय अध्ययन तक सीमित न रहें, बल्कि गतिविधियों के माध्यम से “करके सीखने” का अवसर प्राप्त कर सकें। प्रत्येक प्रोजेक्ट के अंतर्गत 5 दिनों की गतिविधियों को क्रमबद्ध एवं सरल तरीके से व्यवस्थित किया गया है, जिससे शिक्षण प्रक्रिया अधिक रोचक, सहभागितापूर्ण एवं प्रभावशाली बन सके।

उक्त कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु Teachers of Bihar द्वारा उच्च प्राथमिक कक्षाओं में विज्ञान एवं गणित विषय पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए मई 2026 माह के प्रोजेक्ट आधारित शिक्षण की सहायता हेतु विशेष मार्गदर्शिका तैयार की गई है। इस मार्गदर्शिका के उपयोग से शिक्षक संबंधित प्रोजेक्ट को कक्षा-कक्ष में बेहतर ढंग से संचालित कर सकेंगे तथा विद्यार्थियों की सहभागिता एवं सीखने की गुणवत्ता में वृद्धि कर पाएँगे।


कक्षावार एवं विषयवार PDF देखें

शिक्षकगण इन मार्गदर्शिकाओं का उपयोग कर गतिविधि आधारित शिक्षण को अधिक प्रभावशाली बना सकते हैं तथा विद्यार्थियों को विज्ञान एवं गणित विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से समझाने में सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
Published by PAPPU · 16 May 2026
PAPPU PAPPU P S ADALPUR I am Pappu Kumar Pankaj, a teacher, educational innovator, and digital content creator from Muzaffar…

Share your comment