Patna, Bihar, India An Education Community Initiative

फ़तेहपुर सीकरी

फ़तेहपुर सीकरी

फतेहपुर सीकरी , एक नगर है जो कि मुगल सम्राट मो.जलालुद्दीन अकबर ने सन् 1571 में बसाया था आगरा जिला का एक नगरपालिका बोर्ड है। यह भारत के उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित है,। यह यहाँ के मुगल साम्राज्य में अकबर के राज्य में 1571 से 1585 तक मुगल समराज्य (भारत) की राजधानी रही फिर इसे खाली कर दिया गया, शायद पानी की कमी के कारण। यह सिकरवार राजपूत राजा की रियासत थी जो बाद में इसके आसपास खेरागढ़ और मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में बस गए ।फतेहपुर सीकरी मुसलिम वास्तुकलाfatehapur seekaree का सबसे अच्‍छा उदाहरण है। फतेहपुर सीकरी मस्जिद के बारे में कहा जाता है कि यह मक्‍का की मस्जिद की नकल है और इसके डिजाइन हिंदू और पारसी वास्‍तुशिल्‍प से लिए गए हैं। मस्जिद का प्रवेश द्वार ५४ मीटर ऊँचा बुलंद दरवाजा है जिसका निर्माण १५७३ ई० में किया गया था। मस्जिद के उत्तर में शेख सलीम चिश्‍ती की दरगाह है जहाँ नि:संतान महिलाएँ दुआ मांगने आती हैं।

Amrendra kumar

अमरेन्द्र कुमार

डिस्ट्रिक्ट मेंटर (TOB)

रोहतास

Published by AMRENDRA · 29 August 2021
AMRENDRA AMRENDRA PRIMARY SCHOOL BHUIYA TOLA, DARIHAT I am a teacher. I love to create posters. Everyday I make Fun facts and Know your heritage posters f…

Share your comment