28 Mar 2022
स्कूल सुरक्षा के लिए आपदा तैयारी पर एक दिवसीय ऑनलाइन वेबीनार

स्कूल सुरक्षा के लिए आपदा तैयारी पर एक दिवसीय ऑनलाइन वेबीनार

नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ डिजास्टर मैनेजमेंट (NIDM), गृह मंत्रालय भारत सरकार एवं टीचर्स ऑफ बिहार (ToB) के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय 29 मार्च 2022 को
"स्कूल सुरक्षा के लिए आपदा तैयारी पर एक दिवसीय ऑनलाइन वेबीनार का आयोजन किया जा रहा है।

1️⃣ प्रशिक्षक संस्थान: NIDM, गृह मंत्रालय, भारत सरकार
2️⃣ दिवस: एक दिवसीय 
3️⃣ दिनांक: 29 मार्च 2022 मंगलवार
4️⃣ समय: शाम 5 बजे से 7 बजे  CISCO WEBX पर
5️⃣ प्रशिक्षण की शर्त : ऑनलाइन प्रमाण पत्र हेतु 2 घंटे पूरे प्रशिक्षण में शामिल होना अनिवार्य है।

इस प्रशिक्षण और प्रतियोगिता में भाग लेने की हेतु नियम और शर्तें निम्नलिखित है।

➡️ इसमें बिहार के सरकारी एवं गैर सरकारी किसी भी विद्यालय के कोई भी शिक्षक भाग ले सकते हैं। फोकल शिक्षकों के लिए यह कार्यक्रम विशेष रूप से अत्यंत लाभकारी है।

➡️ प्रशिक्षण ऑनलाइन CISCO WEBEX एप्लीकेशन पर ऑनलाइन आयोजित होगा।

➡️ सर्वप्रथम प्रशिक्षण के पूर्व NIDM के वेबसाइट https://training.nidm.gov.in पर पंजीकरण करना अनिवार्य होगा।
अगर आप ने पूर्व से पंजीकरण कर रखा है तो सिर्फ Log in की आवश्यकता है।

➡️ पंजीकरण के उपरांत Log in कर 7वें नंबर सीरियल पर Webinar on Disaster Preparedness for School Safety कार्यक्रम को इनरोल करना अनिवार्य है।

➡️ CISCO WEBEX लिंक: https://nidmmhaindia.webex.com/nidmmhaindia/onstage/g.php?MTID=e743bacfc84bda69ea39d16d8bf3246ab

 ईवेंट संख्या: 2512 692 1388
 पासवर्ड: 2021
 
➡️ प्रशिक्षण के अंत में 80% उपस्थिति वाले प्रशिक्षुओं को NIDM के द्वारा सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा।

➡️ किसी भी प्रकार की तकनीकी सहायता हेतु टीचर्स ऑफ बिहार के द्वारा निर्मित व्हाट्सएप ग्रुप https://chat.whatsapp.com/KoYJSEkMBfy2bJ3BJDosV3 के माध्यम से शामिल होना है। इसी व्हाट्सएप समूह के माध्यम से प्रशिक्षण से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं प्रशिक्षण के क्रम में उत्पन्न होने वाली तकनीकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा।
 

सीट सीमित है, अतः पहले आए पहले पाएं के आधार पर जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन कर कार्यक्रम में लाभान्वित होने का मौका पाएं।

NIDM, गृह मंत्रालय भारत सरकार एवं टीचर्स ऑफ बिहार द्वारा शिक्षा हित में जारी।

Share your Comment