Patna, Bihar, India An Education Community Initiative

हरित कार्ययोजना : BRICS Sustainable Lifestyle Week (BSLW) 2026

हरित कार्ययोजना : BRICS Sustainable Lifestyle Week (BSLW) 2026

हरित कार्ययोजना : BRICS Sustainable Lifestyle Week (BSLW) 2026

बिहार के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों के लिए पर्यावरण संरक्षण की विशेष पहल

बिहार शिक्षा परियोजना परिषद (BEPC) द्वारा BRICS Sustainable Lifestyle Week (BSLW) 2026 के अंतर्गत राज्य के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में 01 से 07 नवंबर 2026 तक विभिन्न पर्यावरण-अनुकूल गतिविधियों के आयोजन हेतु कार्यान्वयन मार्गदर्शिका जारी की गई है। इसका उद्देश्य Mission LiFE के माध्यम से विद्यार्थियों में सतत जीवनशैली और पर्यावरण संरक्षण की व्यावहारिक समझ विकसित करना है।

पाँच प्रमुख कार्य-स्तंभ

  • ऊर्जा संरक्षण : एक घंटे के लिए पावर-ऑफ अभियान चलाकर अनावश्यक विद्युत उपकरण बंद करना।
  • अवसंरचना एवं सहभागिता : विद्यालय परिसर में 4-Bin प्रणाली स्थापित कर कचरे का शत-प्रतिशत पृथक्करण सुनिश्चित करना।
  • डिजिटल रिपोर्टिंग : आयोजित गतिविधियों की तस्वीरें एवं विवरण ECO Club Portal पर अपलोड करना।
  • व्यापक प्रचार : पोस्टर, पेंटिंग एवं सात निर्धारित विषयों पर विद्यार्थियों की सहभागिता के साथ सोशल मीडिया अभियान चलाना।
  • वित्तीय प्रबंधन : Prabandh Portal पर व्यय संबंधी प्रतिवेदन निर्धारित समय-सीमा में अपलोड करना।

रिपोर्टिंग एवं महत्वपूर्ण तिथियाँ

विद्यालयों को 01 से 07 नवंबर 2026 के दौरान आयोजित गतिविधियों का फोटो सहित विवरण ECO Club Portal (exoclubs.education.gov.in) पर अपलोड करना है। वहीं, वित्तीय व्यय प्रतिवेदन Prabandh Portal पर 25 नवंबर 2026 तक अपलोड करना अनिवार्य है। विद्यालय प्रधान एवं ECO Club नोडल शिक्षक गतिविधियों के क्रियान्वयन और डिजिटल रिपोर्टिंग के लिए जिम्मेदार होंगे।

Mission LiFE के 7 प्रमुख थीम

BSLW 2026 के अंतर्गत विद्यार्थियों को Mission LiFE के सात पर्यावरणीय थीम पर आधारित रचनात्मक एवं जागरूकता गतिविधियों में शामिल किया जाएगा। पोस्टर निर्माण, चित्रकला एवं अन्य पर्यावरण जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से इन विषयों को विद्यालय स्तर पर प्रदर्शित किया जाएगा।

क्रम Mission LiFE के प्रमुख थीम गतिविधि का उद्देश्य
01 ऊर्जा संरक्षण (Save Energy) बिजली की बचत एवं ऊर्जा के विवेकपूर्ण उपयोग को बढ़ावा देना।
02 जल संरक्षण (Save Water) जल की बर्बादी रोकना एवं जल संसाधनों का संरक्षण करना।
03 एकल उपयोग प्लास्टिक से मुक्ति (Say No to Single Use Plastic) प्लास्टिक का उपयोग कम करना एवं पर्यावरण-अनुकूल विकल्प अपनाना।
04 ई-कचरा कम करना (Reduce E-Waste) इलेक्ट्रॉनिक कचरे का उचित निस्तारण एवं पुनर्चक्रण करना।
05 सतत खाद्य प्रणाली (Adopt Sustainable Food Systems) भोजन की बर्बादी रोकना एवं टिकाऊ खाद्य आदतें अपनाना।
06 कचरा कम करना (Reduce Waste) कचरे का पृथक्करण, पुनः उपयोग एवं पुनर्चक्रण को प्रोत्साहित करना।
07 स्वस्थ जीवनशैली अपनाना (Adopt Healthy Lifestyles) स्वास्थ्यवर्धक एवं पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली को बढ़ावा देना।
विशेष निर्देश: सभी सात थीम पर विद्यार्थियों की सहभागिता से पोस्टर, चित्रकला एवं अन्य जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित करें तथा तैयार कलाकृतियों को विद्यालय परिसर में प्रदर्शित करें।
BSLW 2026 : कार्यान्वयन मार्गदर्शिका एवं वीडियो
आइए, मिलकर विद्यालयों को हरित, स्वच्छ एवं पर्यावरण-अनुकूल बनाएं।
छोटे-छोटे प्रयासों से सतत भविष्य का निर्माण करें।
Published by PAPPU · 03 November 2026
PAPPU PAPPU P S ADALPUR I am Pappu Kumar Pankaj, a teacher, educational innovator, and digital content creator from Muzaffar…

Share your comment