Patna, Bihar, India An Education Community Initiative

बिहार स्वागत सप्ताह 2026 : हर बच्चे का स्वागत, हर सपने का सम्मान

बिहार स्वागत सप्ताह 2026 : हर बच्चे का स्वागत, हर सपने का सम्मान
स्वागत सप्ताह (Back to School) 2026 का आयोजन 22 जून से 27 जून 2026 तक किया जा रहा है। इसका उद्देश्य प्रत्येक बच्चे का सम्मानपूर्वक स्वागत करते हुए विद्यालय में सुरक्षित, प्रेरणादायक एवं आनंददायक वातावरण सुनिश्चित करना है।

स्वागत सप्ताह 2026 का उद्देश्य

शिक्षा विभाग, बिहार द्वारा आयोजित इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों को विद्यालय से जोड़ना, सीखने के प्रति सकारात्मक वातावरण बनाना तथा अभिभावकों की सहभागिता बढ़ाना है। सप्ताह के दौरान बच्चों के स्वागत, परिचय, खेल, कला, कहानी, समूह गतिविधियों एवं रचनात्मक शिक्षण पर विशेष बल दिया जाएगा।

विद्यालयों में स्वच्छता, सुरक्षा, समावेशी वातावरण, बच्चों के मानसिक एवं सामाजिक विकास तथा आनंददायी शिक्षण को प्राथमिकता दी जाएगी। प्रत्येक दिन निर्धारित गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को विद्यालय से आत्मीय जुड़ाव का अनुभव कराया जाएगा।

27 जून 2026 को अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) आयोजित की जाएगी, जिसमें बच्चों की प्रगति, नियमित उपस्थिति तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए अभिभावकों के सहयोग पर चर्चा होगी।

Published by PAPPU · 18 June 2026
PAPPU PAPPU P S ADALPUR I am Pappu Kumar Pankaj, a teacher, educational innovator, and digital content creator from Muzaffar…

Share your comment