Patna, Bihar, India An Education Community Initiative

एस्ट्रोसाइज जूनियर -हर बच्चे के लिए स्पेस-प्रेरित फिटनेस

एस्ट्रोसाइज जूनियर -हर बच्चे के लिए स्पेस-प्रेरित फिटनेस

एस्ट्रोसाइज जूनियर
(हर बच्चे के लिए स्पेस-प्रेरित फिटनेस)

शुरुआत: नेशनल स्पेस डे – 23 अगस्त 2025
संयुक्त पहल: एस्ट्रोसाइज, कैंब्रिज (यूनाइटेड किंगडम) एवं टीचर्स ऑफ़ बिहार

 कार्यक्रम का परिचय  
बच्चों में स्वास्थ्य और फिटनेस की आदत विकसित करना हमेशा ही आवश्यक रहा है। इसी सोच को एक नया आयाम देते हुए, यूनाइटेड किंगडम के कैंब्रिज स्थित एस्ट्रोसाइज और बिहार की सबसे बड़ी प्रोफेशनल लर्निंग कम्युनिटी टीचर्स ऑफ़ बिहार मिलकर लेकर आ रहे हैं – एस्ट्रोसाइज जूनियर।  

यह पहल बच्चों को एक बिल्कुल अलग अनुभव देने वाली है, क्योंकि इसमें उन्हें अंतरिक्ष यात्रियों केद व्यायाम से प्रेरित मजेदार फिटनेस गतिविधियों से परिचित कराया जाएगा। खास बात यह है कि ये सारी गतिविधियाँ बच्चों की उम्र और ज़रूरतों को ध्यान में रखकर, आसान और आनंददायक रूप में विद्यालयों और बाल चिकित्सा संस्थानों में कराई जाएँगी।  

यह पहल सिर्फ़ बिहार तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि धीरे-धीरे पूरे देश भर में बच्चों को जोड़ते हुए, उन्हें शारीरिक रूप से सक्रिय और विज्ञान व अंतरिक्ष की दुनिया के प्रति उत्सुक बनाएगी।  


कार्यक्रम के चरण  

पहला चरण – शिक्षक प्रशिक्षण
✅ 22 अगस्त 2025 (शुक्रवार)  
✅ 1 घंटे का विशेष प्रशिक्षण सत्र  
✅ प्रतिभागी – फिजिकल टीचर/फोकल टीचर एवं अन्य इच्छुक शिक्षक  
✅ माध्यम – टीचर्स ऑफ़ बिहार ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म  

उद्देश्य: शिक्षकों को अंतरिक्ष-प्रेरित फिटनेस गतिविधियों की समझ और संचालन विधि से अवगत कराना।  

दूसरा चरण – बच्चों के बीच विशेष चेतना सत्र
✅ 23 अगस्त 2025 (शनिवार) – नेशनल स्पेस डे
✅ इस दिन विद्यालयों में बच्चों के बीच प्रशिक्षित शिक्षक द्वारा गतिविधियाँ कराई जाएँगी।  
✅ ये गतिविधियाँ होंगी – सुरक्षित, रोचक और समावेशी।  

प्रमुख विशेषताएँ  
✅ पूरी तरह निःशुल्क – इसमें किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लगेगा।  
✅ सबके लिए – सभी विद्यालय और सभी वर्ग के बच्चे व शिक्षक भाग ले सकते हैं।  
✅ पढ़ाई में बाधा नहीं – गतिविधियाँ पीटी या योग पीरियड में कराई जाएँगी।  
✅ आकर्षक अंदाज़ – विज्ञान और फिटनेस को खेल-खेल में प्रस्तुत किया जाएगा।  
✅ जीवनभर का लाभ – बच्चों में स्वास्थ्यप्रद आदतें, आत्मविश्वास और विज्ञान-तकनीक के प्रति जिज्ञासा विकसित होगी। 
✅ सभी भाग लेने वाले शिक्षकों को मिलेगा "एस्ट्रोसाइज, कैंब्रिज यूनाइटेड किंगडम" की ओर से ऑनलाइन इंटरनेशनल सर्टिफिकेट

 

पंजीकरण प्रक्रिया  
✅ शिक्षक प्रशिक्षण के लिए पंजीकरण पहले आओ, पहले पाओ आधार पर होगा।  
✅ सीटें सीमित हैं, अतः समय पर पंजीकरण ज़रूरी है।  
✅ पंजीकरण लिंक: https://forms.gle/8CxKcFPB487v7HZ29  

विद्यार्थियों के लिए लाभ  
✅ योग, पीटी और व्यायाम का महत्व समझ पाएंगे।  
✅ आत्मविश्वास, अनुशासन और टीमवर्क की भावना विकसित होगी।  
✅ शारीरिक फिटनेस और मोटर स्किल्स में सुधार होगा।  
✅ विज्ञान और अंतरिक्ष की दुनिया से जुड़ाव और जिज्ञासा बढ़ेगी।  

एक नई शुरुआत  
"एस्ट्रोसाइज जूनियर" बिहार से शुरू होकर पूरे देश के बच्चों तक पहुँचेगा। यह केवल फिटनेस कार्यक्रम नहीं है, बल्कि बच्चों की कल्पनाशक्ति, आत्मविश्वास और विज्ञान से जुड़ाव की राह में एक नई शुरुआत है।  

✅अपना वीडियो और फ़ोटो हैशटैग #SpaceFitnessForEveryChild के साथ टीचर्स ऑफ़ बिहार के ऑफ़िशियल फेसबुक ग्रुप https://www.facebook.com/groups/teachersofbihar पर ज़रूर साझा करें।


✍️ शिक्षाहित हेतु टीचर्स ऑफ़ बिहार द्वारा प्रेषित

Published by Shivendra Prakash · 20 August 2025
Shivendra Prakash Shivendra Prakash IT-Expert Shivendra Prakash Suman is an experienced IT professional and software architect with over a decade …

Share your comment