विद्यार्थी दर्पण - अक्टूबर-दिसंबर -2026
विद्यार्थियों में ज्ञान, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने की दिशा में जिला शिक्षा विभाग, गोपालगंज एवं टीचर्स ऑफ बिहार की संयुक्त शैक्षिक पत्रिका ‘विद्यार्थी दर्पण’ के तृतीय अंक का विमोचन जिलाधिकारी श्री समीर सौरभ ने किया। यह संयुक्त पहल विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकों से आगे बढ़कर ज्ञान-विज्ञान, समसामयिक घटनाओं और विविध शैक्षिक विषयों से जोड़ने का सार्थक प्रयास है।
पत्रिका में विज्ञान, इतिहास, भूगोल, कला-संस्कृति, पर्यावरण, कंप्यूटर एवं तकनीक, खेल, बिहार विशेष और परीक्षा विशेष सहित विभिन्न विषयों को रोचक एवं ज्ञानवर्धक ढंग से प्रस्तुत किया गया है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में जिज्ञासा, अध्ययनशीलता, नवाचार और नियमित पठन की आदत विकसित करना है।
प्रधान संपादक: मनीष कुमार
प्रकाशन : जिला शिक्षा विभाग ,गोपालगंज और टीचर्स ऑफ़ बि हार
