सुरक्षित शनिवार और बैगलेस डे - 9
सुरक्षित शनिवार एवं Bagless Day
सुरक्षित शनिवार और बैगलेस डे एक शैक्षिक साप्ताहिकी है, जिसे प्रत्येक Friday को प्रकाशित किया जाता है। यह विशेष अंक अप्रैल माह के द्वितीय शनिवार (11 अप्रैल 2026) को विद्यालय में आयोजित होने वाली गतिविधियों पर केंद्रित है।
“Safe Saturday & Bagless Day” के अंतर्गत इस सामग्री में विद्यालयों में आपदा प्रबंधन समिति के गठन, बाल प्रेरकों के चयन, हैजर्ड हंट की पहचान तथा फोकल शिक्षकों के चयन की प्रक्रिया को सरल भाषा में प्रस्तुत किया गया है। इसके माध्यम से बच्चों को सिखाया जाता है कि आपात स्थिति में सही निर्णय कैसे लिया जाए।
इसके अतिरिक्त, छात्रों की रचनात्मकता को बढ़ावा देने के लिए बैगलेस डे के अंतर्गत खिलौना निर्माण गतिविधियों को शामिल किया गया है। इसमें डिजाइन, रंग संयोजन, संदेश लेखन तथा समूह कार्य पर विशेष ध्यान दिया गया है।
मुख्य उद्देश्य
- आपदा प्रबंधन समिति का गठन
- आपदा के समय सही व्यवहार सिखाना
- रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करना
- समूह कार्य और सहयोग की भावना विकसित करना
यह गाइड विशेष रूप से उपयोगी है
- शिक्षक एवं विद्यालय प्रबंधन
- छात्र एवं बाल प्रेरक
- अभिभावक
