सुरक्षित शनिवार और बैगलेस डे - 15
सुरक्षित शनिवार एवं बैगलेस डे मई 2026
सुरक्षित शनिवार और बैगलेस डे एक शैक्षिक साप्ताहिकी है, जिसे प्रत्येक Friday को प्रकाशित किया जाता है। यह विशेष अंक मई माह के चतुर्थ शनिवार (23 मई 2026) को विद्यालय में आयोजित होने वाली गतिविधियों पर केंद्रित है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को गर्मी एवं लू से बचाव, स्वास्थ्य सुरक्षा तथा व्यवहारिक जानकारी प्रदान करना है। विद्यालयों में विद्यार्थियों को गर्मी के मौसम में सावधानी बरतने, अधिक पानी पीने, सिर ढककर बाहर निकलने एवं दोपहर की तेज धूप से बचने के लिए जागरूक किया जाएगा।
इस अवसर पर शिक्षक बच्चों को ORS घोल बनाने की सरल प्रक्रिया भी बताएंगे, जिससे शरीर में पानी एवं नमक की कमी को दूर किया जा सके। विद्यार्थियों को यह जानकारी दी जाएगी कि एक लीटर स्वच्छ पानी में 6 छोटी चम्मच चीनी एवं आधा छोटा चम्मच नमक मिलाकर ORS तैयार किया जा सकता है। साथ ही लू लगने पर प्राथमिक उपचार, छायादार स्थान पर आराम तथा तुरंत चिकित्सा सहायता लेने के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।
बैगलेस डे के अंतर्गत बच्चों को रचनात्मक एवं सहभागितापूर्ण गतिविधियों में शामिल किया जाएगा, जिससे सीखने की प्रक्रिया आनंददायक बन सके। विद्यालयों में चित्रकला, चर्चा, स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियां एवं समूह सहभागिता के माध्यम से विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
