Patna, Bihar, India An Education Community Initiative

सुरक्षित शनिवार और बैगलेस डे - 26

सुरक्षित शनिवार एवं बैगलेस डे : 12 सितम्बर 2026

सुरक्षित शनिवार और बैगलेस डे एक शैक्षिक साप्ताहिकी है, जिसे प्रत्येक Friday को प्रकाशित किया जाता है। यह विशेष अंक सितम्बर माह के द्वितीय शनिवार (12 सितम्बर 2026) को विद्यालय में आयोजित होने वाली गतिविधियों पर केंद्रित है। इस अंक का मुख्य विषय “सड़क एवं रेल दुर्घटना से बचाव के सन्दर्भ में जानकारी” है।

इस गतिविधि का उद्देश्य बच्चों को पैदल चलने के सुरक्षित नियम, यातायात संकेतों एवं ट्रैफिक लाइट का अर्थ, हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व तथा सड़क पार करने की सही विधि से परिचित कराना है। साथ ही रेलवे ट्रैक, रेलवे स्टेशन और रेलवे फाटक पर सुरक्षित व्यवहार के प्रति जागरूक किया जाएगा।

विद्यालय में ट्रैफिक सिग्नल गतिविधि के माध्यम से बच्चे लाल, पीले और हरे संकेतों को व्यवहार से जोड़ेंगे। इसके बाद “सुरक्षित सड़क पार करना एवं रेलवे फाटक” विषय पर मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी, जिसमें पैदल यात्री, वाहन चालक, ट्रैफिक पुलिस, रेलवे यात्री और रेलवे फाटक कर्मचारी की भूमिकाएँ निभाई जाएंगी। आपात स्थिति में घबराने के बजाय स्वयं को सुरक्षित रखने, शिक्षक या बड़े व्यक्ति को सूचना देने और आवश्यक सहायता लेने पर भी चर्चा होगी।

बैगलेस डे के अंतर्गत “समस्या समाधान प्रयास” तथा “हमारी भी सुनिए” कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को विद्यालय, घर और समुदाय से जुड़ी समस्याओं को साझा करने तथा उनके समाधान के लिए योजना बनाने का अवसर मिलेगा। भाषण, कविता, पोस्टर या नाटक के माध्यम से बच्चे अपनी बात रखेंगे।

सुरक्षा सीखें, समस्याओं का समाधान खोजें और जिम्मेदार नागरिक बनें।


PAPPU PANKAJ

Muzaffarpur

Share your Comment