Patna, Bihar, India An Education Community Initiative

विश्व माहवारी स्वच्छता जागरूकता अभियान

विश्व माहवारी स्वच्छता जागरूकता अभियान

महिलाओं को मेन्स्ट्रुएशन यानी माहवारी के दौरान स्वच्छता बरतने को लेकर जागरूक करने के मकसद से हर साल दुनियाभर में 28 मई को मेन्स्ट्रुअल हाइजीन डे यानी माहवारी स्वच्छता दिवस मनाया जाता है। इसकी शुरुआत साल 2014 में जर्मन एनजीओ 'वॉश यूनाइटेड' ने की थी। इसको मनाने के पीछे का उद्देश्य लड़कियों/महिलाओं को पीरियड्स यानी महीने के उन पांच दिनों में स्वच्छता और सुरक्षा के लिए जागरूक करना है। आमतौर पर महिलाओं के माहवारी 28 दिनों के भीतर आते हैं और इसका पीरियड पांच दिनों का होता है। इसी कारण इस खास दिवस को मनाने के लिए पांचवें महीने मई की 28 तारीख चुना गया।

विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस के इस अवसर पर यूनिसेफ और टीचर्स ऑफ़ बिहार : द चेंज मेकर्स समूह द्वारा संयुक्त रूप से 26  मई से 31 मई   2021 तक माहवारी के दौरान महिलाओं और किशोरियों को सुरक्षित और स्वच्छ माहवारी का अनुपालन करने के लिए सही सूचना एवं सुविधाओं का उपयोग सम्बन्धी स्वच्छता से जुड़े मुद्दों पर जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से कई कार्यक्रमों की शुरुआत की है।

इसका मुख्य उद्देश्य शिक्षा की दृष्टि से लैंगिक समानता लाना, यौन शिक्षा एवं माहवारी स्वच्छता प्रबंधन के बारे में जागरूकता के साथ साथ समुदायों में माहवारी स्वच्छता को बढ़ावा देना है। आइए जानते हैं क्या खास हो रहा है विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर:

रेड डॉट चैलेंज

विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस के समर्थन में अपने हाथों में लाल बिंदु का निशान बनाएं और भेजें अपनी सेल्फी/तस्वीरें टीचर्स ऑफ बिहार के फेसबुक ग्रुप www.tinyurl.com/TeachersofbiharFacebook पर #RedDotChallenge के साथ। चयनित तस्वीरों को टीचर्स ऑफ बिहार के सभी मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिखाया जाएगा।

Red Dot Challange

विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस एक्सक्लूसिव ऑनलाइन क्विज

शामिल होइए टीचर्स ऑफ बिहार एवं यूनिसेफ के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 26 मई से 31 मई तक आयोजित होने वाले ऑनलाइन एक्सक्लूसिव क्विज में। इस क्विज में 30 मिनट में 30 सवालों के जवाब दीजिए और प्राप्त करें ऑनलाइन सर्टिफिकेट यूनिसेफ और टीचर्स ऑफ बिहार के द्वारा। क्विज में भाग लेने के लिए विजिट करें https://som.teachersofbihar.org/quiz/menstrual-hygiene-awareness-week/

Global Menstrual Hygiene Awareness

कविता, कहानी एवं आलेख प्रतियोगिता

  'विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस पर स्वरचित आलेख/ निबंध/ कहानी' (अधिकतम 500 शब्दों में)
https://gadyagunjan.teachersofbihar.org/mhm-aalekh-competition/

 'विश्व माहवारी दिवस पर स्वरचित कविता' (अधिकतम 100 शब्दों में)
https://padyapankaj.teachersofbihar.org/mhm-poem-competition/

■ भेजने की अंतिम तारीख 27 मई दोपहर 12:00 बजे तक

विश्व माहवारी दिवस पर स्वरचित कविता

विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस के समर्थन में पेंटिंग/स्केच का निर्माण

बनाइये अपनी पेंटिंग और करिए स्केचिंग विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर और भेजिए उसे टीचर्स ऑफ बिहार के फेसबुक ग्रुप www.tinyurl.com/TeachersofbiharFacebook पर। 

 

Let's Talk on Periods

शामिल होइए टीचर्स ऑफ बिहार के कार्यक्रम LET'S TALK में जहां यूनिसेफ के विशेषज्ञ यौन शिक्षा, माहवारी स्वच्छता प्रबंधन पर लोगों को जागरूक करेंगे एवं दर्शकों के सवालों के जवाब देंगे सिर्फ टीचर्स ऑफ बिहार के फेसबुक पेज www.facebook.com/teachersofbihar पर।

www.facebook.com/teachersofbihar

विश्व माहवारी स्वच्छता बैंड का निर्माण


इस विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस के समर्थन में बनाएं हाथों के लिए 28 मोतियों/ कागज के बीड/ पेंट का बैंड जिसमें पांच मोती/ कागज के बीड/ पेंट होंगे लाल रंग के। भेजें अपनी तस्वीर टीचर्स ऑफ बिहार के फेसबुक ग्रुप  www.tinyurl.com/TeachersofbiharFacebook पर। चयनित तस्वीरों को यूनिसेफ और टीचर्स ऑफ बिहार के सोशल मीडिया हैंडल पर प्रदर्शित किया जाएगा।

Hygiene Band

आइए हम सब मिलकर इस 28 तारीख को अपनी चुप्पी तोड़ें और पूरे विश्व के साथ मनाएं विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस 2021.

 

Published by Shivendra Prakash · 14 June 2021
Shivendra Prakash Shivendra Prakash IT-Expert Shivendra Prakash Suman is an experienced IT professional and software architect with over a decade …

Share your comment