Patna, Bihar, India An Education Community Initiative

ToB बालमन टैलेंट हंट competition

ToB बालमन टैलेंट हंट competition

टीचर्स ऑफ बिहार बालमन एक मासिक ई -मैगजीन हैं,जिसमे विभिन्न ज्ञानवर्धक ,रोचक जानकारी,कविता ,कहानी ,पहेली सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी  आदि सहित बच्चों की प्रतिभा और कला को प्रमुखता के साथ प्रकाशित करते हुए समय -समय पर थीम बेस्ड  बालमन टैलेंट हंट प्रतियोगिता का आयोजन कर बच्चो को सम्मानित भी किया जाता हैं।

टैलेंट सर्च प्रतियोगिता का उद्देश्य:- 
ToB बालमन बच्चों के मन से उनके प्रतिभा को एक मंच प्रदान कर उनकी प्रतिभा को अपने स्थानीय स्तर से राष्ट्रीय स्तर पर एक पहचान दिलाना है।

टीचर्स ऑफ बिहार की पांचवी वर्षगांठ ToB बालमन पत्रिका की दूसरी वर्षगांठ पर इस बार की चयनित थीम है :- 

  1. लोक गीत(एकल)

कार्यक्रम की रूपरेखा :-
टीचर्स ऑफ बिहार बालमन टैलेंट सर्च प्रतियोगिता केवल बिहार के सरकारी विद्यालय में पढ़ने वालों बच्चों के लिए आयोजित की जा रही है।

तीन श्रेणी में टैलेंट सर्च प्रतियोगिता का आयोजन:-

ToB बालमन टैलेंट सर्च प्रतियोगिता तीन श्रेणी में आयोजित की जानी है।

  1. प्रथम श्रेणी :- वर्ग 1 से वर्ग 5 तक बच्चों के लिए।
  2. द्वितीय श्रेणी :- वर्ग 6 से वर्ग 8 तक बच्चों के लिए।
  3. तृतीय श्रेणी :- वर्ग 9 से वर्ग 10 तक बच्चों के लिए।

प्रतियोगिता में शामिल होने की प्रक्रिया :-

Step 1-  सर्वप्रथम बच्चों द्वारा गए गए हुए लोकगीत को टीचर्स ऑफ़ बिहार के फेसबुक ग्रुप https://www.facebook.com/groups/teachersofbihar पर #ToBTalentHunt  साथ अपलोड करें। 

Step 2- फेसबुक ग्रुप पर पोस्ट किये हुए वीडियो का लिंक कॉपी (Copy) करें। 

Step 3- इसके उपरांत प्रतियोगिता में शामिल होने वाले प्रतिभागी बच्चों को सर्वप्रथम एक ऑनलाइन फॉर्म के माध्यम से अपने बारे में जानकारी देते हुए इस प्रतियोगिता के टर्म और कंडीशन  का एग्री करते हुए टीचर्स ऑफ बिहार  competition टैब  में जा कर या दिए गए लिंक https://teachersofbihar.org/competition/register पर क्लिक कर के सबमिट करना होगा एवं कॉपी किये हुए लिंक को फॉर्म में पेस्ट करना होगा। 

Step 4- इसके पश्चात उपलब्ध कराए गए व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ना होगा। 

 

ToB Gyan : How to participate in ToB Baal Man Talent Hunt Competition

 

प्रतियोगिता में शामिल होने के नियम :-

  1. प्रतिभागी स्वरचित मौलिक गीत के साथ ,पारंपरिक लोक गीत,किसी लोक गायक/गायिका द्वारा गाए हुए लोक गीत,किसी फिल्म में प्रस्तुत लोक गीत को प्राथमिकता देते हुए अपने गीत की अच्छी क्वालिटी वाली वीडियो को रिकॉर्ड करेंगे।
  2. किसी भी प्रकार के राजनीतिक,धार्मिक, जाति विशेष,क्षेत्रवाद,अश्लील,द्विअर्थी भाषा युक्त, किसी की भावना को ठेस पहुंचाने वाले लोक गीत स्वीकार नही किए जायेंगे।
  3. प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागी को व्हाट्सएप ग्रुप और टीचर्स ऑफ बिहार के फेसबुक ग्रुप दोनो में अपने लोकगीत के वीडियो को शेयर करना अनिवार्य होगा।प्रतिभागी को टीचर्स ऑफ बिहार के फेसबुक ग्रुप में भी शेयर करना अनिवार्य होगा। ToB  के फेसबुक पर शेयर नही करने पर प्रतिभागी स्वत: इस प्रतियोगिता से बाहर हो जायेंगे।
  4. निर्णायक मंडल के द्वारा इस प्रतियोगिता के लिए लिया गया निर्णय अंतिम और सर्वमान्य  होगा। उस निर्णय पर किसी की प्रकार की आपत्ति की स्वीकार नही किया जायेगा।टीचर्स ऑफ बिहार विजेता प्रतिभागी के वीडियो को अन्य जगह शेयर करने के लिए स्वतंत्र होगी और ToB के फेसबुक पर आए प्रतियोगिता के वीडियो पर टीचर्स ऑफ बिहार का पूरा अधिकार होगा की वह उसे  कही अन्य मंच पर शेयर कर सके।

विजेता का चयन :-

प्रतियोगिता के द्वारा विशेषज्ञ निर्णायक मंडल के विचार विमर्श से प्रत्येक श्रेणी में प्रथम,द्वितीय और तृतीय तीन - प्रतिभागी का चयन अर्थात कुल 9 प्रतिभागी विजेता के रूप में चयनित किए जायेंगे ।
इसके अतिरिक्त टीचर्स ऑफ बिहार के फेसबुक ग्रुप में सबसे अधिक व्यू के आधार पर पीपुल चॉइस के रूप में प्रत्येक श्रेणी से एक -एक प्रतिभागी को विजेता के रूप में चयनित किया जाएगा।

पुरस्कार :-
इस प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागी को ऑनलाइन सर्टिफिकेट एवं उपहार दे कर प्रोत्साहित संग सम्मानित किया जाएगा।

 

Published by Shivendra Prakash · 20 January 2024
Shivendra Prakash Shivendra Prakash IT-Expert Shivendra Prakash Suman is an experienced IT professional and software architect with over a decade …

Share your comment