प्रश्न: ‘टीचर्स ऑफ बिहार’ क्या है?

उत्तर: ‘टीचर्स ऑफ बिहार’ शिक्षकों का शिक्षकों के लिए एवं शिक्षकों के द्वारा बनाया गया बिहार का एक शिक्षकीय पेशेवर शिक्षण समुदाय (PLC) है जो बिहार के सरकारी विद्यालयों के लिए कार्य करती है। यह बिहार के सरकारी शिक्षकों को जोड़ने, सहयोग करने और उनकी क्षमता वर्धन करने का काम करती है।

प्रश्न: टीचर्स ऑफ बिहार की स्थापना कब हुई?

उत्तर: इसकी स्थापना 20 जनवरी 2019 को हुई थी। इस दिन बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक श्री रंजय कुमार (IAS) एवं अन्य 200 गणमान्य अतिथियों के द्वारा होटल चाणक्य में इसकी औपचारिक घोषणा की गई थी।

प्रश्न: टीचर्स ऑफ बिहार के निर्माण का उद्देश्य क्या है?

उत्तर: इसका उद्देश्य बिहार के सरकारी विद्यालयों में हो रहे नवाचारों एवं शिक्षकों द्वारा किए जा रहे प्रयोगों एवं नवोन्मेष को प्रोत्साहित करना एवं जन-जन तक फैलाना है।

प्रश्न: क्या यह कोई एनजीओ/संगठन/संघ है?

उत्तर: नहीं, टीचर्स ऑफ बिहार किसी प्रकार का कोई एनजीओ/संगठन/संघ नहीं है। यह एक पेशेवर शिक्षण समुदाय (PLC) है।

प्रश्न: टीचर्स ऑफ बिहार की आवश्यकता क्यों?

उत्तर: बिहार को एक ऐसे समूह की आवश्यकता थी जो शिक्षकों के कर्तव्यों की बात करे, उनके सकारात्मक कार्यों की चर्चा करे एवं पूरे देश में एक मिसाल दे कि बिहार शिक्षा का मॉडल कितना अच्छा है। एक ऐसा समूह जो शिक्षकों के क्षमता वर्धन पर कार्य करे, हाथ से हाथ मिलाकर पूरे देश में बिहार के शिक्षकों के कार्यों को फैलाए।

प्रश्न: ‘टीचर्स ऑफ बिहार’ किस सिद्धांत पर कार्य करती है?

उत्तर: यह ‘स्वांतः सुखाय’ के सिद्धांत पर कार्य करती है जहां शिक्षक किसी को दिखाने या प्रशंसा पाने के लिए नहीं वरन अपनी खुशी के लिए कार्य करते हैं, यहां शिक्षक किसी सम्मान के लिए नहीं कार्य करते वरन अपने कार्यों को कर अपनी पीठ खुद थप-थपाते हैं।

प्रश्न: क्या टीचर्स ऑफ बिहार सिर्फ प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक एवं बच्चों के लिए है?

उत्तर: नहीं, यह सभी प्रकार के विद्यालयों जैसे उच्च प्राथमिक/माध्यमिक/उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों एवं शिक्षकों के लिए कार्य करती है।

प्रश्न: इसके विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से बिहार के लगभग कितने शिक्षक जुड़े हुए हैं?

उत्तर: बिहार के लगभग 150000+ (एक लाख पचास हजार से अधिक) शिक्षक जुड़े हुए हैं।

प्रश्न: ‘टीचर्स ऑफ बिहार’ के विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से कैसे जुड़ा जा सकता है?

उत्तर: गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और वैश्विक बेहतरी के लिए शिक्षक, सरकार और शिक्षा से जुड़े तमाम संबंधितों के द्वारा अनेकानेक प्रयास किए जा रहे हैं। विशेष रूप से शिक्षकों के द्वारा अनेक पहल, हस्तक्षेप और नवाचार किए जा रहे हैं। Teachers of Bihar एक ऐसा मंच है जो शिक्षकों एवं शिक्षा से जुड़े सभी लोगों के द्वारा किए जा रहे शैक्षिक प्रयासों को साझा करने, नवाचारों से सीखने और जागरूक करने का अवसर और पहचान प्रदान करता है। Teachers of Bihar शिक्षकों द्वारा, शिक्षकों के लिए, शिक्षकों का एक ऐसा अभिनव मंच है जो आपके सार्थक प्रयासों को पहचान और बढ़ावा प्रदान करते हुए आपको और भी गौरवान्वित होने का अनेकानेक अवसर उपलब्ध कराने हेतु कृत संकल्पित है। आइए जुड़िए और अपना योगदान दीजिए एक बेहतर, सुंदर और शैक्षिक रूप से सशक्त बिहार के नव निर्माण में ....

 
Download FAQ as PDF