Deepak Kumar (दीपक कुमार )
ID: f09c506f5eeeअनुगूँज-हिंदी की
- Gender: 👨 Male
 - Class / Role: 👩🏫 Teacher
 - School: 🏫 Uchch madhyamik vidyalay dudhail, Devra (उच्च माध्यमिक विद्यालय दुधैल, देवड़ा )
 - District & Block: 📍 SAMASTIPUR, SAMASTIPUR
 - Applied Category: 📝 पत्र लेखन
 
माता का पुत्री के नाम पत्र
भटवन 14/09/2025
मेरी प्यारी बेटी, दिव्याक्षी आशा करती हूं ,कुशल होगी ।आज 14 सितम्बर है । इस तिथि को भारत में हर साल राष्ट्रीय हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। हिंदी न केवल एक भाषा है बल्कि भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत है। हिंदी भारत में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। ऐसे में इसकी उपेक्षा कर एक मजबूत राष्ट्रीय एकता स्थापित नहीं की जा सकती। मध्यकालीन भारत के अमीर खुसरो, मलिक मुहम्मद जायसी से लेकर वर्तमान समय में विनोद कुमार शुक्ल, अनामिका, कुंवर नारायण जैसे लोग हिंदी रचनाओं के कारण ही प्रसिद्ध हुए हैं। देश में भाषा विवाद का एक लंबा इतिहास रहा है। परन्तु हमें यह ध्यान रखना चाहिए कि हिंदी भारत में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है।ऐसे में यही संपर्क भाषा बनकर राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाने में सहायक हो सकता है। हमें यह भी नहीं भूलना चाहिए कि सभी भाषाओं का अपना महत्व है, लेकिन क्षेत्रीयता को आधार बनाकर राष्ट्रीयता को धूमिल नहीं किया जा सकता।