GIRIDHAR KUMAR (गिरिधर कुमार )
ID: aa1b1bb1cec7अनुगूँज-हिंदी की
- Gender: 👨 Male
- Class / Role: 👩🏫 Teacher
- School: 🏫 RMS SOURIA,DANDKHORA (राजकीय मध्य विद्यालय सौरिया,डंडखोरा )
- District & Block: 📍 KATIHAR, DANDKHORA
- Applied Category: 📝 काव्य लेखन
Rejected
Under: काव्य लेखन - शिक्षक निर्णायक की पसंद
स्वरचित कविता लेखन,विषय: हिंदी:हमारी अस्मिता की पहचान
हिंदी,
हिन्द की आवाज,
प्राकृत,पाली,संस्कृत से क्रमशः
निःसृत,
भारतीयता की पहचान हिंदी।
भारतेंदु से पंत तक,
महादेवी से भावपूरित,
निराला के अंनत तक,
दिनकर की ओज से,
रेणु के संसार तक,
प्रेमचंद से स्थापित,
अज्ञेय के आकाश तक,
छायी है हमारी हिंदी।
हिंदी हमारी,सुख-दुख की भाषा,
हिंदी यह,जीवन की गाथा,
यही पहचान, अस्मिता यही,
मन बस यही भाव दोहराता।
बस यही सत्य,
हिंदी, सब-रस,
हृदय में धारित हिंदी भाषा।
- गिरिधर कुमार,
राजकीय मध्य विद्यालय सौरिया, डंडखोरा, कटिहार (बिहार)
Remarks
AI GENRETED
359 Views
3 Likes