Dhananjay Kumar (धनंजय कुमार )
ID: 47a058c5cbeeअनुगूँज-हिंदी की
- Gender: 👨 Male
- Class / Role: 👩🏫 Teacher
- School: 🏫 Government School Bamhawar (राजकीय विद्यालय बम्हवार )
- District & Block: 📍 BHOJPUR, PIRO
- Applied Category: 📝 काव्य लेखन
हिंदी अमर है, हिंदी है हमारा
भारत-भूमि का भाव प्राण है,
हिंदी ही तो गौरव-गान है |
हिंदी है हरित हृदय की धारा,
हिंदी उज्ज्वल उदित सितारा |
मधुर मधुर मन मोहक भाषा,
जन-जन की जीवन अभिलाषा |
मधुर मनोहर मृदु मृगनयनी,
कई भाषाओं की जीवन-जननी |
कलम कलश की करुण कहानी,
हिंदी बुनती स्वर्णिम वाणी |
शब्दों की शक्ति, शील की शान,
हिंदी ने दिया संस्कृति का दान |
अभिनव अर्चन, अमृत अभिराम,
हिंदी अमर है, हिंदी अविराम |
अभिनव अरुण, अमृत की धारा,
हिंदी अमर है, हिंदी है हमारा |
Remarks
P1/4,p2/4,p3/4,p4/4,p5/3
420 Views
58 Likes